फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the post will reach your home one and a half hours ago

अब आपके घर डेढ़ घंटे पहले पहुंचेगी डाक

Wed, 06 Jan 2021 08:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Now the post will reach your home one and a half hours ago
चंडीगढ़। डाक विभाग कामकाज में तेजी लाने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अब चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित प्रधान डाकघर में डाक का बैग जमीन पर नहीं रखा जाएगा। डाक और पार्सल के सभी बैग अब रोलर कंटेनर में रखे जाएंगे ताकि उन्हें मेल वैन तक लाने और ले जाने में समय की बचत हो। खास बात यह है कि इस नई व्यवस्था से लोगों तक डाक के पहुंचने का समय डेढ़ घंटे तक कम हो जाएगा। डाक विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। इससे कार्य करने की गति बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के ग्राउंड फ्लोर स्थित मेल ऑफिस में मेल एजेंसी है। इसी मेल एजेंसी से नेशलन स्पीड पोस्ट हब, कंप्यूटराइज्ड रजिस्टर सेंटर और पार्सल हब का काम होता है। पार्सल हब और आरएमएस के बीच की दीवार को खत्म कर दिया गया है। इससे डाक को रिसीव करना और उसे अलग-अलग डाक घरों में डिस्पैच करने के लिए समय की बचत होगी। इससे डाकों की छंटाई भी आसानी हो जाएगी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब एक ही जगह पर डाक रिसीव करने के बाद उसे डिस्पैच करने के बाद लोकल पोस्ट ऑफिस में लोगों के घरों या कार्यालयों में डाक पहुंचेगा। इससे डाक को गंतव्य तक पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय बचेगा।
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल से अमृतसर के लिए शुरू हो चुकी है सीधी डाक सेवा
पहली जनवरी को डाक विभाग ने चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए डाक सेवा शुरू कर दी है। डाक विभाग को रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जोड़ा गया है। इससे अब पूरे पंजाब के लिए डाक दूसरे दिन ही पहुंचाने का काम शुरू किया है। पहले पंजाब के दूरदराज के इलाके में तीसरे या चौथे दिन डाक मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
डाक के बैग जमीन पर नहीं रहेंगे। इसके लिए रोलर कंटेनल की व्यवस्था की गई है। डाक के बैग की सुरक्षा के लिए हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे समय में बचत होगी और कार्य में गति आएगी।
-मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज, चंडीगढ़ डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed