फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the matter of taking more than one government residence has reached PMO and Home Ministry

Chandigarh News: अब पीएमओ और गृह मंत्रालय पहुंचा एक से अधिक सरकारी आवास लेने का मामला

Mon, 24 Jun 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Now the matter of taking more than one government residence has reached PMO and Home Ministry
आईजी वाई पूरन कुमार ने भेजी पीएम और गृह मंत्री को शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में अफसरों द्वारा एक से अधिक सरकारी मकानों पर कब्जा करने और आवास खाली नहीं करने का मामला अब पीएमओ और गृह मंत्रालय में पहुंच गया है। आईजी वाई पुरन कुमार ने इस मामले की शिकायत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भेजी है। गौर हो कि इससे पहले आईजी यह शिकायत प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, डीजीपी शत्रुजीत कपूर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास कर चुके हैं। हरियाणा सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के चलते आईपीएस अधिकारी ने अब केंद्र सरकार से गुहार लगाई है।

आईजी वाई पूरण कुमार ने वन ऑफिसर वन हाउस पॉलिसी का हवाला देते हुए उन नौ आईपीएस अधिकारियों की शिकायत की है, जिनके पास एक से ज्यादा सरकारी आवास हैं। इन पुलिस अधिकारियों में कुछ फील्ड में तैनात हैं तो कुछ ने गलत जानकारियां देकर एक से अधिक मकान अपने पास रखे हुए हैं। बहुत से अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें पात्र होने के बावजूद मकान नहीं मिल रहा है। पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में ऐसे कई मामले हैं जहां अधिकारियों ने एक से अधिक सरकारी मकान अपने पास रखे हुए हैं। हालांकि, इस मामले में मुख्यमंत्री के दखल के बाद पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक मकान हैं, उन्हें तुरंत नोटिस जारी कर मकान खाली करवाया जाए। इसको लेकर फरीदाबाद के एसीपी अमन कुमार से किराया भी वसूला जा चुका है, लेकिन बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed