फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   committee will directly talk to the farmers to open Shambhu border

शंभू बाॅर्डर खुलवाने की कवायद: अब सीधे किसानों से बात करेगी SC की बनाई कमेटी, 13 सितंबर को हो सकती है मुलाकात

Wed, 11 Sep 2024 08:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

पंजाब के किसान 13 फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। इससे पहले पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों ने किसानों के साथ पटियाला में दो बार शंभू बॉर्डर को खुलवाने के प्रयास करते हुए वार्ता की, लेकिन किसान जत्थेबंदियों के साथ प्रशासनिक अमले की वार्ता सिरे नहीं चढ़ सकी। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित कर बिना राजनीतिकरण के बॉर्डर को खुलवाने के प्रयास किये जाने का कदम उठाया है।

विज्ञापन
committee will directly talk to the farmers to open Shambhu border
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन - फोटो : फाइल

विस्तार

शंभू बाॅर्डर खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाईपावर कमेटी अब सीधे किसानों से बात करेगी। कमेटी ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा के मुख्य सचिवों व डीजीपी के साथ चंडीगढ़ के हरियाणा भवन में बैठक की। 

विज्ञापन


कमेटी की अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह के समक्ष दोनों प्रदेशों के मुख्य सचिव और डीजीपी ने स्टेटस रिपोर्ट दी। करीब दो घंटे तक चली बैठक में शंभू बॉर्डर पर किसानों के पक्के मोर्चे से लेकर अब तक के घटनाक्रम में जत्थेबंदियों की मांगों को लेकर सौंपे गए मांगपत्रों को भी कमेटी के साथ साझा किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में मौजूद पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कमेटी 13 सितंबर को शंभू बॉर्डर पर किसान जत्थेबंदियों के नेताओं से मुलाकात कर सकती है। किसान जत्थेबंदियों से मुलाकात कर कमेटी शंभू बॉर्डर को खुलवाने के लिए उनके पक्षों को सुनने के बाद रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट की बेंच के समक्ष रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने बनाई थी कमेटी

यह कमेटी 9 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित की गई थी। कमेटी का नेतृत्व कर रहे रिटायर जस्टिस नवाब सिंह ने अधिकारिक तौर पर बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि अभी शंभू बॉर्डर के मौजूदा हालात को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार से इनपुट लिए गए हैं। अब किसानों के साथ बैठक कर बॉर्डर खुलवाने के लिए सुप्रीमकोर्ट के दिशानिर्देश पर बात की जाएगी। 



पंजाब की ओर से बैठक में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, पंजाब डीजीपी गौरव यादव और कृषि और किसान कल्याण के प्रशासनिक सचिव केएपी सिन्हा मौजूद रहे।

कृषि अर्थशास्त्री भी किसानों की बैठक में होंगे शामिल

किसान जत्थेबंदियों के साथ हाईपावर कमेटी की बैठक में कृषि अर्थशास्त्री भी शामिल होंगे। 13 सितंबर की बैठक में प्रो. रणजीत सिंह घुम्मन, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ सुखपाल सिंह और चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर बीआर कंबोज को भी बैठक का हिस्सा बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed