{"_id":"5e9df35c8ebc3ed5ba0cb3f2","slug":"now-the-area-where-the-new-case-of-corona-will-come-the-whole-area-will-be-sealed-chandigarh-news-pkl3729426135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमानः चंडीगढ़ में अब जिस क्षेत्र में मिलेगा कोरोना संक्रमण का मरीज, पूरा इलाका किया जाएगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमानः चंडीगढ़ में अब जिस क्षेत्र में मिलेगा कोरोना संक्रमण का मरीज, पूरा इलाका किया जाएगा सील
Tue, 21 Apr 2020 03:06 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में एक-एक कर बढ़ रहे कोविड-19 के नए मामलों से चंडीगढ़ प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। इस बीच सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए हैं कि वह शहर के उन हिस्सों की पहचान करें, जहां कोरोना के नए मामले आ रहे हैं। अब जिस एरिया में नया केस आएगा, पूरे इलाके को सील किया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
बैठक में बताया गया कि शहर के लिए एक राहत भरी खबर है कि मरीजों की संख्या के दोगुना होने का रेट 25.4 है यानी करीब 26 दिनों में शहर में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे हैं, यह रेट बाकी अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के सभी अस्पतालों में रक्त की मात्रा पूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति रक्तदान करना चाहता है तो मोबाइल वैन टीम उनके दरवाजे तक आएगी, इसकी व्यवस्था की गई है।
जहां वह सभी नियमों की पालना करते हुए रक्तदान कर सकेंगे। लोगों को रक्तदान सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। प्रशासक ने इसके लिए समाजसेवी संस्थाएं, चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन, रोटरी क्लब और लायंस क्लब की मदद लेने की बात कही। बैठक में डायरेक्टर हेल्थ सर्विस डॉ. जी दीवान ने बताया कि अब तक शहर के 8.65 लाख लोगों की घर जाकर हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बैठक में यह भी तय हुआ कि शहर के 6670 रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्करों को तीन हजार रुपये अतिरिक्त स्पेशल सहायता के तौर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकारों के लिए लगेगा स्पेशल जांच कैंप
प्रशासक ने इच्छा जताई कि कोविड-19 से लड़ने के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद लेनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को स्पेशल पुलिस ऑफिसर बनाकर अपने एरिया में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर निगरानी रखने में पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए तैनात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व वार्ड के अन्य लोगों की मदद लेकर एरिया को सील और सैनिटाइज किया जा सकता है।
इसके अलावा प्रशासक ने आदेश दिए कि शहर में काम कर रहे पत्रकारों के लिए एक स्पेशल कैंप लगाया जाए, जहां पर उनकी स्वास्थ्य की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सेहत के लिए बेहतर है कि वह इस लगने वाले स्पेशल कैंप में अपनी जांच कराएं और आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें।
कम से कम कर्मचारियों के साथ चलेंगे पंजाब-हरियाणा के ऑफिस
बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि चंडीगढ़ को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। पंजाब और हरियाणा सरकार से आग्रह किया गया है कि चंडीगढ़ स्थित उनके ऑफिसों को कम से कम कर्मचारियों के साथ चलाया जाए। केंद्र सरकार से भी यहीं आग्रह किया गया है। साथ ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भी इस बारे में जानकारी दी गई है, ताकि शहर की सड़कों पर कम से कम गाड़ियां दिखें। इससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।