फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now pensioners will be able to submit life certificate sitting at home.

Chandigarh News: अब पेंशनर घर बैठे जमा करा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Fri, 03 Nov 2023 07:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Now pensioners will be able to submit life certificate sitting at home.
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और फैमिली पेंशन ले रहे आश्रितों को अब जीवन प्रमाणपत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे स्मार्ट मोबाइल फोन से जीवन प्रमाणपत्र जमा करा सकेंगे। इसके अलावा पेंशनर्स नजदीकी अटल सेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी अपना अंगूठा लगाकर ऑनलाइन अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र दे सकते हैं। ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग ने इस संबंध में सभी ट्रेजरी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी पेंशन भोगियों को 30 नवंबर तक अपना बायोमीट्रिक जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा। परिवार का कोई भी सदस्य अपने स्मार्ट फोन से इस कार्य को कर सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए पेंशनभोगी को गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी एप और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। इसकी मदद से चेहरा पहचान प्रणाली की प्रक्रिया को पूरा कर जीवन प्रमाणपत्र दिया जा सकेगा। यह सुविधा सभी डाकघरों की ओर से घर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पेंशन जारी रखने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को हर साल अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र देना होता है। इसके लिए हर साल पेंशनर्स को कार्यालयों में जाकर लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता है। इन मुश्किलों को देखते हुए ही सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed