फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now pay parking fee in chandigarh

चंडीगढ़वासियों को जोर का झटका, सालों से मुफ्त चल रहीं पार्किंग के लिए अब देना होगा शुल्क

Mon, 03 Feb 2020 02:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 03 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
now pay parking fee in chandigarh
पेड पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में अब कोई भी पार्किंग नि:शुल्क नहीं है। निगम से कब्जा लेने के बाद कंपनियों ने वर्षों से दोपहिया वाहनों के लिए नि:शुल्क चल रहीं पार्किंगों पर भी पेड पार्किंग का नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं, जानकारी के अभाव में लोगों से पार्किंग कर्मचारियों की बहस भी हो रही है। फिलहाल कंपनी के कर्मचारी दोपहिया वाहनों से 5 और चारपहिया वाहनों से 10 रुपये पार्किंग चार्ज ले रहे हैं। 30 दिन में पार्किंगों को स्मार्ट बनाने के बाद चार्ज दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन


मध्य मार्ग, सेक्टर 20 कंप्यूटर मार्केट और मनीमाजरा के नोटिफाइड एरिया की कई पार्किंग शुरू से ही फ्री रहीं हैं। ऐसे में अचानक से यहां पेड पार्किंग का नोटिस देखकर लोगों को भी हैरानी होे रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने पार्किंगों के पेड होने की बात कही तो लोगों ने कहा यह पार्किंग तो मुफ्त हैं, नगर निगम ने बोर्ड भी लगाया है। इस बात को लेकर कई लोगों से बहस भी हुई।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि जल्द यहां मार्किंग कराई जाएगी। साथ ही अवैध रूप से खड़े ऑटो व अन्य गाड़ियों को हटाया जाएगा। ज्ञात हो कि सितंबर माह में सदन की बैठक के बाद पार्किंगों के टेंडर की अनुमति मिल गई थी। शहर में पहले केवल 25 पार्किंग ही पेड थीं। उसके बाद निगम ने भाजपा पार्षद अरुण सूद के नेतृत्व में एक सब कमेटी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी में आशा जसवाल, महेश इंदर सिंह, अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह, कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत, चीफ इंजीनियर, चीफ अकाउंट ऑफिसर, लॉ ऑफिसर को रखा गया था। कमेटी ने कुछ नई पार्किंग बनाकर फ्री पार्किगों को पेड करने की रिपोर्ट दी थी, जिसे सदन की बैठक में पास कर दिया था। अब शहर में कुल 92 पेड पार्किंग हो गईं हैं। इसके अलावा एक मल्टीलेवल पार्किंग है, जिसका संचालन खुद नगर निगम करेगा।

दोपहिया के लिए 20 व चार पहिया के लिए 50 रुपये का डे पास

फिलहाल तीन माह तक कंपनियां ऐसे ही शुल्क लेंगीं। स्मार्ट पार्किंग करने के बाद पहले चार घंटे के लिए दोपहिया वाहन चालकों से पांच रुपये व चारपहिया वाहनों से 10 रुपये का शुल्क लेंगी। चार घंटे के बाद शुल्क दोगुना हो जाएगा।

12 घंटे बाद दोपहिया वाहनों को 20 रुपये जबकि चारपहिया वाहनों को 40 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। यदि किसी को डे पास चाहिए तो दोपहिया वाहन चालकों को 20 रुपये और चारपहिया वाहन चालकों को 50 रुपये अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा हेलमेट रखने के लिए अलग से 2 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

फिलहाल सेक्टरों की मार्केट में नहीं हैं पेड पार्किंग
नगर निगम ने फिलहाल सेक्टरों के अंदर लगने वाली मार्केटों में पार्किंग निशुल्क हैं। उनमें कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। चूंकि उन पार्किंग के मेंटेनेंस का खर्चा होगा। ऐसे में निगम उन पार्किंगों का खर्चा खुद भी वहन कर सकता है। नहीं तो उन पार्किंगों का भी भविष्य में टेंडर कर कंपनियों को दिया जा सकता है।

जबसे निगम में भाजपा का कार्यकाल आया है, तबसे सिर्फ लोगों की जेब पर खर्च बढ़ाने का काम हो रहा है। हमने सदन की बैठक से बायकॉट भी किया था। शुरू से फ्री चल रही पार्किंग को पेड करने का कोई मतलब नहीं बनता।
- देवेंदर सिंह बबला, नेता विपक्ष

इस संबंध में कमिश्नर से बात करूंगी। जहां-जहां समस्या है, वहां के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग निकाला जाएगा। लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सदन में भी इस पर चर्चा करेंगे। हर वर्ग के लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
- राजबाला मलिक, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed