फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now other state agencies can fill the CHB tender in Chandigarh

चंडीगढ़ में अब दूसरे राज्य की एजेंसियां भर सकेंगी सीएचबी के टेंडर

Fri, 10 Jul 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now other state agencies can fill the CHB tender in Chandigarh
चंडीगढ़। अब किसी भी राज्य की एजेंसी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से निकाले जाने वालों कार्यों व टेंडर के लिए आवेदन कर सकेंगी। सीएचबी के चीफ इंजीनियर की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, आवेदन के लिए एक शर्त रखी गई है कि एजेंसी का किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट के साथ रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सीएचबी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं कि अब अन्य राज्यों में सरकारी विभागों में काम करने वाली एजेंसियां भी उनके टेंडरों व काम के लिए अप्लाई कर सकेंगी। पहले पंजाब, हरियाणा, यूटी के सरकारी विभागों के साथ काम कर चुकी एजेंसियां ही अप्लाई करने की योग्य होती थीं, जबकि अब सभी राज्यों की एजेंसियां अप्लाई कर सकेंगी। इससे एक तो बोर्ड की ओर से निकाले जाने वाले सभी टेंडरों के लिए अब कंपीटिशन बढ़ जाएगा और अधिक कंपीटिशन होने से बोर्ड को कम रेट्स पर एजेंसियां मिल सकेंगी। साथ ही इससे काम भी जल्दी शुरू व पूरे हो सकेंगे, क्योंकि अधिक एजेंसियों के आवेदन करने के चलते बोर्ड को एजेंसी फाइनल करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले मार्च माह की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed