फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now migrants will be screened in CCET Sector 26

अब प्रवासियों की सीसीईटी सेक्टर 26 में होगी स्क्रीनिंग

Wed, 20 May 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now migrants will be screened in CCET Sector 26
चंडीगढ़। शहर में सीटीयू की बसों के शीघ्र संचालन की संभावनाओं को देखते हुए प्रवासियों की मेडिकल स्क्रीनिंग के स्थान में यूटी प्रशासन ने बदलाव किया है। अब सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी की बजाय सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में होल्डिंग सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फंसे व्यक्तियों के लिए विशेष ट्रेनों के जरिये यूटी प्रशासन की ओर से आवाजाही की व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन के हेल्पलाइन या वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण से एक सूची तैयार की जाती है। फिर मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए होल्डिंग सेंटर तक पहुंचने और उसके बाद स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के लिए प्रमाण पत्र देकर रवाना किया जाता है। अभी तक मेडिकल स्क्रीनिंग का यह कार्य सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी में किया जा रहा था, लेकिन सीटीयू बसों के संचालन के शुरू की संभावनाओं को देखते हुए होल्डिंग केंद्र के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी में होल्डिंग केंद्र बनाया गया है, जहां हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली के लिए 1440 की हुई स्क्रीनिंग
लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों और लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली के लिए रवाना होने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेन के लिए सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी में बने दो होल्डिंग केंद्रों में 1440 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ट्रेन में रवाना होने से पहले प्रशासन की ओर से लोगों को लंच पैकेट और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शाम पांच बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक नहीं होगा ट्रेनों का संचालन
प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दो दिनों तक स्पेशल श्रमिक ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। 20 और 21 मई के बाद 22 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनकी मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी में बनाए गए होल्डिंग सेंटरों में किया जाएगा।
-यशपाल गर्ग, सचिव, समाज कल्याण विभाग, चंडीगढ़
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
22 मई को स्पेशल श्रमिक ट्रेन बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) रवाना होगी।
23 मई को स्पेशल श्रमिक ट्रेन बिहार के गया और धनबाद जाएगी।
24 मई को स्पेशल श्रमिक ट्रेन बिहार के सीवान में ठहरते हुए छपरा (सारण) जाएगी।
26 मई को स्पेशल श्रमिक ट्रेन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, शाहजहांपुर और लखनऊ के लिए रवाना होगी।
27 मई को स्पेशल श्रमिक ट्रेन को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लिए रवाना किया जाएगा।
28 मई को श्रमिक ट्रेन बिहार के आरा, दानापुर और खगड़िया के बाद मधेपुरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed