{"_id":"d048b6c6ce0a554e1879a930792fd0b5","slug":"now-made-every-village-website-cm-send-email-every-sarpanch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव की होगी वेबसाइट, CM सीधे करेंगे सरपंचों को ई-मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव की होगी वेबसाइट, CM सीधे करेंगे सरपंचों को ई-मेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Tue, 16 Feb 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई शर्तों के साथ पढ़ी-लिखी पंचायत चुनी गई तो सरकार भी उनका पूरा फायदा उठाना चाहती है। यही कारण है कि अब हर गांव की अलग वेबसाइट बनाई जाएगी, जिन पर सभी विकास कार्यों समेत अन्य ब्योरा भी होगा। वहीं, सभी गांवों के नाम से ई-मेल आईडी होगी, जिन पर सीएम सीधे ई-मेल करेंगे।
विज्ञापन
किसी भी सरपंच को पत्र नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनको ई-मेल से सभी जानकारियां मिलेंगी। सीएम, पंचायत मंत्री, पंचायत विभाग के कार्यालयों में वह ई-मेल आईडी दर्ज होगी। यही नहीं, सरपंचों को अप्रैल में पांच साल का प्लान भी कंप्यूटर के सहारे ही शासन को भेजना होगा।
विज्ञापन
विकास एवं पंचायत विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने बताया कि सरपंचों को अब ट्रेनिंग दी जाएगी, जिनमें सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। उनको कंप्यूटर की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वे अपने गांव की वेबसाइट पर सबकुछ देख सकें और अपना ई-मेल खुद चला सकें।
विज्ञापन
सरपंच अपने ई-मेल के सहारे सीधे सीएम, मंत्री, पंचायत विभाग या अन्य किसी अधिकारी से जुड़ सकेंगे। इससे उनको दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी और उनका काम भी हो जाएगा। इस तरह पंचायतों को पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है।