{"_id":"5eb9aec38ebc3e90233f0b96","slug":"now-liquor-shops-will-be-sanitized-daily-chandigarh-news-pkl374878983","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शराब की दुकानें रोज होंगी सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शराब की दुकानें रोज होंगी सैनिटाइज
विज्ञापन
चंडीगढ़। आबकारी विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शराब की दुकानों को प्रतिदिन सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। शराब के ठेकों पर लग रही भीड़ के चलते विभाग ने एहतियातन यह आदेश जारी किया है। इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें लापरवाही करने वाले शराब ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शराब बिक्री के दौरान विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कई ठेकेदार सोशल डिस्टेसिंग और दुकान को सैनिटाइज करने को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शराब ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह ठेकों के परिसर को सैनिटाइज करने में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें, नहीं तो विभाग उनके खिलाफ सख्ती कर देगा। इसके अलावा विभाग ने कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण मुहैया करवाने के साथ ही परिसर में सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा काम के दौरान ह्यूमन कांटेक्ट में आने के चलते सभी काउंटर्स, दरवाजे व हैंडल्स को भी सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने ऑड ईवन सिस्टम पर अभी शराब की दुकानें खोलने की परमिशन दी है, जिस तरह से इन दुकानों पर अधिक लोग एकत्रित हो रहे हैं, उसके चलते विभाग की चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि विभाग ने लिकर वेंडर्स को सभी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।