फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Hospitals With 10 Beds Cannot Treat Corona Patients in Haryana

हरियाणा सरकार का फैसला: दस बेड वाले अस्पतालों में नहीं भर्ती होंगे कोविड मरीज, छह जिलों को छूट 

Thu, 29 Apr 2021 08:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 08:50 PM IST
सार

इन अस्पतालों में सामान्य मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी डीसी व सिविल सर्जन को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Now Hospitals With 10 Beds Cannot Treat Corona Patients in Haryana
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में दस बेड वाले अस्पतालों में कोरोना मरीज न तो भर्ती होंगे, न ही उनका इलाज होगा। छह जिलों को इस बेड संख्या में छूट देते हुए बेड की संख्या 15-20 रखी गई है। इन अस्पतालों में सामान्य मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी डीसी व सिविल सर्जन को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पत्र लिखकर कहा है कि कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या में कोई कटौती न की जाए। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार, सोनीपत व करनाल में सामान्य मरीजों का इलाज 15 से 20 बेड वाले अस्पतालों में होगा। 
विज्ञापन



एस थ्री पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हुए अस्पताल कोविड मरीजों का इलाज बिना पूर्व अनुमति के नहीं कर सकेंगे। अगर कोई सरकार के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निजी अस्पताल कोविड मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़एंगे। सिविल सर्जन ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे व वैकल्पिक प्रबंध भी करके रखेंगे। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन मरीजों का भी पूरा ध्यान रखें और गंभीर मरीजों को तुरंत बेड उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थान 31 मई तक रहेंगे बंद
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन विजय वर्धन ने नए आदेश जारी किए हैं। 31 मई तक सभी आंगनबाड़ी, क्रेच, सरकारी-गैर सरकारी कालेज, कोचिंग संस्थान, आईटीआई, लाइब्रेरी, प्रशिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश भर के सभी 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्र व सभी शिशु गृहों को 31 मई तक बंद रखने को मंजूरी दी है।


अप्रैल माह में ही आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय किया गया था। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कामकाजी महिलाओं की देखभाल के लिए संचालित शिशु गृहों को 31 मई तक बंद रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मंत्री ने कहा कि इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरियों को लाभ देना सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed