{"_id":"6da00b1152048adf1c1d611b6109f5cb","slug":"now-get-weather-report-before-5-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 5 दिन पहले मिला करेगी मौसम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 5 दिन पहले मिला करेगी मौसम की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Sep 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को अब मौसम से डरने की जरूरत नहीं। उन्हें पांच दिन पहले ही मौसम संबंधी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। कस्टमाइज सर्विस के माध्यम से भारी बारिश, गर्मी, सर्दी, तूफान की जानकारी लोगों को पांच दिन पहले मिल जाएगी। दिल्ली में मौसम विभाग की नार्दर्न रीजन केडायरेक्टर्स की मीटिंग में पांच दिन पहले जानकारी मुहैया कराने का फैसला लिया गया। श्
विज्ञापन
मीटिंग में दिल्ली, हिमाचल, पंजाब एवं हरियाणा मौसम विभाग के रीजनल डायरेक्टर उपस्थित रहे। इस मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि मौसम की जानकारी चंडीगढ़ केनगर निगम और प्रशासन को पांच दिन पहले अगर मिल जाएगी तो वे उसके नियंत्रण संबंधी योजना पहले ही बना सकेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाया जाना है। चंडीगढ़ में अभी हाल ही में 101 मिमी. बारिश हुई। इसकेबाद सेक्टर -39, 26 की मार्केट में पानी भर गया। इससे पानी निकलने में सुबह तक का इंतजार करना पड़ा। अगर नगर निगम और प्रशासन ऐसी बारिश की जानकारी होती तो पानी भरने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता और उसका कोई उपाय तलाश कर रखता।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 10 जगह दिया जाएगा मौसम का अपग्रेडेशन
शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए यहां के 10 स्पॉट पर मौसम का पांच दिन का अपग्रेडेशन दिया जाएगा। जिससे कि लोगों को अधिक गर्मी, सर्दी, बारिश की जानकारी पहले से हासिल हो सके। यूटी सेक्रे ट्रिएट, नगर निगम ऑफिस सहित अन्य जगहों पर इसे लगाने का प्लान है।
जल्द होगी मीटिंग
पंजाब एवं हरियाणा केरीजनल एवं चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंदर पाल का कहना है कि अक्तूबर में नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मीटिंग कर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे निगम पहले से ही अपनी तैयारी पूरी रखे जिससे कि सड़कों और मार्केट्स में पानी न भर सके।
मौसम लोगों के जनजीवन को प्रभावित करता है।अगर मौसम की जानकारी लोगों को पहले हो जाएगी तो लोग इससे निपटने केलिए तैयार रहेंगे। इससे किसी को समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा।
- सुरेंदर पाल, निदेशक, चंडीगढ़ मौसम विभाग