फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now every hostel of PEC will have two wardens, ADSA will also have two

पेक के हर हॉस्टल में अब दो-दो वार्डन, एडीएसए भी दो होंगे

Sat, 01 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now every hostel of PEC will have two wardens, ADSA will also have two
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी नए साल में फर्राटा भरने के लिए तैयार है। उसी के मुताबिक नई टीम बनाई गई है। पदों का सृजन किया गया है। कुछ के पास जिम्मेदारियां नई हैं तो कुछ पुराने ही लोगों का मनोबल बढ़ाया गया है। पेक के अधिकारियों ने हर छात्रावास में दो-दो वार्डन बनाए हैं। साथ ही गर्ल्स व ब्वॉयज के लिए अलग-अलग एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पेक में अब तक हर छात्रावास के संचालन की जिम्मेदारी एक ही वार्डन पर थी। अवकाश पर वार्डन के जाने के बाद छात्रावास संचालन में दिक्कतें होती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी छह छात्रावासों में दो-दो वार्डन बना दिए गए हैं। असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसरों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह अब तक एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर एक ही हुआ करते थे। अब यह पद भी दो करके लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग बांट दिए गए। बाकी पांच डीन के कार्यकाल पूर्व की तरह ही रहेंगे, क्योंकि तीन वर्ष का कार्यकाल डीन के लिए निर्धारित है। ऐसे में अधिकारियों ने सभी डीन से कहा है कि वह नए साल में नए लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। शोध से लेकर अन्य कार्यों में और तेजी लाएं।
विज्ञापन

डॉ. वसुंधरा सिंह को बनाया डीन फैकल्टी अफेयर
इसी तरह डीन फैकल्टी अफेयर का जिम्मा डॉ. वसुंधरा सिंह को दिया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि वे नए साल में ऐसा कार्य करें जिससे पेक का नाम और रोशन हो। निरफ रैंकिंग से लेकर नैक में बाजी मारें। शोध के क्षेत्र को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की बेहतरी के लिए सुझाव दें, हम काम करेंगे : प्रो. सेतिया
पेक निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया का कहना है कि कुछ बदलाव किए गए हैं तो कुछ शिक्षकों को नए पद सृजित करके जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि नए साल में संस्थान और आगे जाएगा। उच्चाधिकारियों को विश्वास में लेकर हम निरंतर आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा एक शिक्षक को एक ही प्रशासनिक पद का जिम्मा दिया गया है, ताकि कार्य प्रभावित न हो। साथ ही किसी शिक्षक के पास अतिरिक्त भार न हो। उनका कहना है कि कुछ शिक्षकों की कमी है, उसे पूरा करने की भी तैयारियां चल रही हैं। धीरे-धीरे संस्थान आगे बढ़ेगा। हर अच्छे सुझाव का स्वागत है। शिक्षक हों या कर्मचारी कोई भी कार्यालय में आकर उन्हें सुझाव दे सकता है। हम उन पर काम करेंगे। संस्थान को आगे ले जाने के लिए हर तरीका अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed