फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now ESI Hospital of Ramdarbar will be of 300 beds

Chandigarh: 300 बेड का होगा रामदरबार का ईएसआई अस्पताल, प्रशासक सलाहकार ने ली बैठक

Thu, 01 Sep 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

सलाहकार ने अधिकारियों को कारखानों, औद्योगिक संस्थानों, श्रमिक आवासीय क्षेत्रों आदि में जागरूकता पैदा करने वाले कार्यक्रम और अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि चंडीगढ़ में विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सकें।

विज्ञापन
Now ESI Hospital of Ramdarbar will be of 300 beds
रामदरबार में लगा चिकित्सा कैंप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें ईएसआई अस्पताल रामदरबार को 70 बेड से 300 बेड का करने का निर्णय लिया गया। साथ ही श्रम विभाग, भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, चंडीगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड और असंगठित श्रमिकों के लिए चंडीगढ़ सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, रोजगार कार्यालय व निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की व्यापक समीक्षा की गई।

विज्ञापन


बैठक में विभागों के कामकाज के साथ-साथ संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, ईएसआईसी द्वारा आम जनता को दी जा रही सुविधाओं और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा के संबंध में पोर्टल को जोड़ने आदि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि ई-श्रम पोर्टल पर कुल 1.73 लाख श्रमिकों को पंजीकृत किया गया है और लक्ष्य को शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा यह बताया गया कि सीबीओसीडब्ल्यू बोर्ड ने 4.19 करोड़ पिछले वर्ष के दौरान पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण पर खर्च लिए हैं। सलाहकार ने अधिकारियों को कारखानों, औद्योगिक संस्थानों, श्रमिक आवासीय क्षेत्रों आदि में जागरूकता पैदा करने वाले कार्यक्रम और अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि चंडीगढ़ में विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सकें। बैठक में डीसी विनय प्रताप सिंह, लेबर सेक्रेटरी विनोद पी कावले, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक एके शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed