फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now encroachment squad will not be reap challan of Street Vendor

बड़ी राहत, आज से अतिक्रमण हटाओ दस्ता नहीं काटेगा इनका चालान

Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
now encroachment squad will not be reap challan of Street Vendor
चंडीगढ़ में स्ट्रीट बाजार - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ के फड़ी लगाने वालों के लिए खुशखबरी है कि शनिवार से नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से उनका चालान नहीं काटा जाएगा। सिर्फ नए फड़ी लगाने वालों के चालान काटे जाएंगे। नगर निगम स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहर में इस समय फड़ी लगाने वालों का सर्वे करने के लिए कंपनी किराए पर ली है। हरियाणा नवयुवक संघ को शहर में सर्वे करने का काम दिया गया है। सर्वे के लिए 28 सप्ताह का समय तय किया गया है। इस 28 सप्ताह के दौरान कंपनी शहर में फड़ी वालों का सर्वे करके उनके लाइसेंस जारी करने का भी काम करेगी, जबकि शहर में जोन भी तय करेगी जो कि जब पूरी तरह से एक्ट लगाया जाएगा तब उस जोन में ही फड़ी वालों को काम करने का अधिकार दिया जाएगा। मालूम हो कि इस समय करीब 20 हजार फड़ी वाले शहर में काम कर रहे हैं। सर्वे के दौरान उन फड़ी वालों को भी शामिल किया जाएगा जो एक जगह से दूसरी जगह जाकर अपना सामान बेचते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि 28 सप्ताह तक इसलिए पुराने फड़ी वालों के चालान नहीं काटे जा रहे ताकि पता लग सके कि कौन कौन फड़ी लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाता है या फिर कहीं पर कोई आवाजाही बाधित होती है और उस जगह पर कोई फड़ी लगाता है तो उस पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। चौधरी का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं कि शहर में अब कोई चालान नहीं कटेगा। उनका कहना है जो व्यापारी अपनी दुकान के आगे सरकारी जमीन पर कब्जा करेंगे उनका चालान काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed