{"_id":"4986822b3d2f8bf95a62ca16b69cdad1","slug":"now-eight-booths-in-the-market-will-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के आठ बूथ मार्केट में अब जगमग होगी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के आठ बूथ मार्केट में अब जगमग होगी रात
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सुविधा के लिए निगम ने पहले चरण में आठ बूथ मार्केट में लाइट्स लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह सारा काम प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जाएगा। फरवरी के दूसरे हफ्ते में कंपनी अपना काम संभाल लेगी। नगर निगम नोडल एजेंसी के रूप में काम पर नजर रखेगा।
निगम ने पहले चरण में फेज-1, 2, 3बी2, पांच, सात, दस, सेक्टर-70 और 71 की मार्केट्स में लाइट्स की सुविधा प्रदान करने की योजना पर काम शुरू किया है।
नई लगने वाले लाइट्स मेन मार्केट्स में लगी लाइट्स की तरफ देखने में यह आकर्षक होगी। इनमें सीएफल बल्व का प्रयोग किया जाएगा।
निगम अधिकारियों के मुताबिक लाइट्स लगाने संबंधी सारे एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। उच्च अधिकारियों से भी मंजूरी मिल चुकी है।
फरवरी में विभिन्न प्राइवेट कंपनियों से मीटिंग रखी गई है। इस दौरान जो कंपनी निगम की शर्तों को पूरा करेगी। उसे लाइट्स लगाने का काम सौंप दिया जाएगा।
नगर निगम के मुताबिक बूथ मार्केट्स में जो लाइट्स लगाई जानी है। इसे छह महीने में पूरा किया जाएगा। इन लाइट पर सिक्योरिटी कंपनी के मुलाजिम नजर रखेंगे।
शाम होते ही छा जाता हैं अंधेरा
शहर की अधिकतर बूथ मार्केट्स में काफी समय पहले लाइट्स लगाई गई थी, जिससे अधिकतर खराब हो चुकी हैं। कुछ लाइट्स तो चोरी हो चुकी हैं। ऐसे में शाम होते ही मार्केट में अंधेरा छा जाता है।
एडिशनल कमिश्नर तकनीकी बीडी सिंगला ने बताया कि नगर निगम ने बूथ मार्केट्स में लाइट लगाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। फरवरी माह में लाइट्स लगाने का काम शुरू हो जाएगा। लाइट्स लगने से इलाके के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन