{"_id":"374a135189cf6f00d4fc99d419adda0e","slug":"now-dialysis-of-25-to-30-patients-will-be-in-gmch-32-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां एक साथ 25 से 30 मरीजों के हो सकेंगे डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां एक साथ 25 से 30 मरीजों के हो सकेंगे डायलिसिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच 32 में वीरवार को डायलिसिस यूनिट व वन स्टाप क्राइसिस सेंटर का उद्घाटन एडवाइजर विजय कुमार देव ने किया। डायलिसिस यूनिट में अब चार से 14 मशीन कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे अब एक साथ 25 से 30 मरीजों के डायलिसिस हो सकेंगे। डायलिसिस की सुविधा न होने पर मरीजों को प्राइवेट सेंटर में जाना पड़ता था।
इससे उन्हें ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती थी। इस दौरान वन स्टाप क्राइसेस सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। इसमें रेप पीड़िता, घरेलू हिंसा से ग्रसित, चाइल्ड एब्यूज की पीड़िता को एक छत के नीचे मेडिकल व एग्जामिनिशेन, सैंपल, कानूनी मदद, शेल्टर व काउंसिलिंग जैसी अन्य सुविधाएं मिलेगी। इस मौके पर होम सेक्रेटेरी विजय कुमार देव व डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन