फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Deaf-mute will also be able to file a complaint on dial 112 in Haryana

अच्छी पहल: हरियाणा में अब मूक और बधिर भी दर्ज करा सकेंगे डायल 112 पर शिकायत, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ तैनात

Tue, 13 Sep 2022 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि डायल 112 की यह अनूठी पहल है और इससे सुनने और बोलने में असमर्थ भी अपनी बात यहां रख सकेंगे। वहीं, डायल 112 के नोडल अधिकारी एडीजीपी एएस चावला ने कहा कि खासतौर पर यह सेवा मूक और बधिरों के लिए हैं, क्योंकि वो अपनी बात सामान्य लोगों की तरह नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन
Now Deaf-mute will also be able to file a complaint on dial 112 in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में आमजन के साथ अब मूक और बधिर भी डायल 112 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए हरियाणा डायल 112 ने टीम ने तीन स्पेशल सीओ (साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट) नियुक्त किए हैं। ये विशेषज्ञ शिफ्ट वाइज 24 घंटे डायल 112 पर उपलब्ध रहेंगे। वीडियो कॉल और मैसेसिंग के माध्यम से ऐसे दिव्यांग अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दे सकेंगे। हाल ही में एक मूकबधिर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने भाषा सहायक की मदद से उसके साथ हुए घिनौने कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, पंचकूला में वीडियो कॉल और मैसेजिंग ऐप सुविधा से लैस मूक-बधिर लोगों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। संकट के समय पर मूक और बधिर व्यक्ति या तो खुद डायल 112 पर संपर्क साध सकता है या फिर संबंधित क्षेत्र की पुलिस की मदद से अपनी बात कह सकता है। 
विज्ञापन


डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि डायल 112 की यह अनूठी पहल है और इससे सुनने और बोलने में असमर्थ भी अपनी बात यहां रख सकेंगे। वहीं, डायल 112 के नोडल अधिकारी एडीजीपी एएस चावला ने कहा कि खासतौर पर यह सेवा मूक और बधिरों के लिए हैं, क्योंकि वो अपनी बात सामान्य लोगों की तरह नहीं कह सकते हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। टीम का प्रयास है कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो और पीड़ितों को न्याय मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता मूक बधिर, भाषा सहायक ने जानी दास्तां
हाल ही में मूक बधिर से संबधित एक मामला सामने आया है। राई पुलिस थाना से एक कॉल स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर पंचकूला में आई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस नाबालिग लड़की से संवाद नहीं कर पा रही है जो बोल व सुन नहीं सकती। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, हरियाणा 112 की टीम ने स्पेशल सीओ (साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट) की मदद से दुष्कर्म पीड़िता से उसकी सहपाठी (जो स्वयं भी मूक-बधिर) के माध्यम से सफलतापूर्वक संवाद स्थापित किया। इस प्रकार जघन्य अपराध का पर्दाफाश करने में भाषा सहायक ने अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed