फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now Bond will fill for government jobs in new recruitment

अब सरकारी नौकरी के लिए भरना होगा बॉन्ड

Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
now Bond will fill for government jobs in new recruitment

सरकारी नौकरी हासिल कर कुछ समय बाद छोड़ना अब आसान नहीं होगा। पंजाब सरकार की खरीद एजेंसी पंजाब स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (पनसप) ने अब भर्ती के लिए बॉन्ड सिस्टम लागू कर दिया है। नौकरियां छोड़ने की समस्या से जूझ रहे दूसरे सरकारी विभाग भी यह फॉर्मूला अपना सकते हैं।

विज्ञापन


पनसप में 285 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन पर भी नया बॉन्ड सिस्टम लागू होगा। इसके तहत चुने गए कैंडिडेट्स को पनसप के साथ श्योरिटी बॉन्ड साइन करना होगा।
विज्ञापन


यदि इनमें से कोई पांच साल से पहले इस नौकरी को छोड़ता है, तो उसे दो लाख रुपये देने होंगे। पनसप को तमाम समस्या झेलने के बाद यह फॉर्मूला लागू करना पड़ा है। धान की खरीद सिर पर है और एजेंसी मैनपॉवर की किल्लत से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 लोगों ने एक-एक कर नौकरी छोड़ी

now Bond will fill for government jobs in new recruitment

पनसप ने 2011 में भी तमाम पदों पर भर्ती की थी। उस समय 329 विभिन्न पदों पर भर्ती की गई थी। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद इनमें स्रे 150 लोगों ने एक-एक कर नौकरी छोड़ दी।

पद खाली हुए, तो इससे खरीद प्रभावित होने लगी। इन पदों पर दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में पनसप को तीन साल लग गए। इसके लिए तमाम मंजूरियां विभाग को लेनी पड़ीं।

पंजाब में सबसे पहले सेहत विभाग ने बॉन्ड सिस्टम लागू किया था। विभाग अपने कोटे से मेडिकल अफसरों को पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करवाता था। इस दौरान उन्हें सीनियॉरिटी और अन्य लाभ भी मिलते थे।

बाद में वे मेडिकल अफसर नौकरी छोड़कर निजी अस्पताल ज्वॉइन कर लेते थे। इस समस्या से निपटने के लिए सेहत विभाग ने बॉन्ड सिस्टम लागू किया। इस साल उसकी राशि बढ़ा कर दस लाख रुपये कर दी गई है।

285 पदों के लिए होनी है भर्ती

now Bond will fill for government jobs in new recruitment

पनसप में 285 पदों के लिए भर्ती होनी है। इनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनांस-अकाउंट्स), जिला मैनेजर, उप जिला मैनेजर (अकाउंट्स व फील्ड), मैनेजर-एचआर, मैनेजर-आईटी, प्रोग्रामर, सीनियर ऑडिटर, फील्ड अफसर, सीनियर असिस्टेंट-अकाउंट्स, सीनियर असिस्टेंट, इंस्पेक्टर (ग्रेड-1,2) व स्टेनो टाइपिस्ट शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।

पनसप के एमडी पीएस शेरगिल ने बताया कि 2011 में भर्ती के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नौकरी छोड़ दी थी। दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू करने तक पनसप मैनपॉवर की कमी से जूझता रहा। एक आदमी को 3-4 मंडियां कवर करनी पड़ रही हैं। इसलिए इस बार दो लाख रुपये के बॉन्ड की शर्त रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed