{"_id":"5e25ec098ebc3e7da6760273","slug":"now-bathinda-jammu-tawi-express-will-go-to-till-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब जोधपुर तक जाएगी बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब जोधपुर तक जाएगी बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस
Tue, 21 Jan 2020 12:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
जम्मूतवी-बठिंडा के बीच चलने वाली (जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस 19226/19225) अब बठिंडा की बजाय जोधपुर तक चलेगी। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की मांग पर उक्त ट्रेन को जोधपुर तक एक्सटेंड किया है। सोमवार को फिरोजपुर रेल डिवीजन ने इस बाबत शेड्यूल जारी किया।
विज्ञापन
डीआरएम के प्रवक्ता विक्रांत कुमार ने बताया कि जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस (19226) जम्मूतवी से रात 9:30 बजे चलकर पठानकोट, अमृतसर, जालंधर एवं फिरोजपुर होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे बठिंडा पहुंचती थी और उसी शाम बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225) बठिंडा से शाम 06:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 06:35 पर जम्मूतवी पहुंचती थी। लेकिन अब जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस (19226/19225) का जोधपुर तक विस्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब 19226 (जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस) बठिंडा से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात 08:35 पर जोधपुर पहुंचेगी तथा 19225 (बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस) जोधपुर से सुबह 6:25 बजे चलकर उसी दिन शाम 06:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ट्रेन के विस्तार से पंजाब के कई मुख्य शहर, राजस्थान के कई शहरों से सीधे जुड़ सकेंगे। विस्तारित मार्ग में यह ट्रेन हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बीकानेर, नोखा और मेड़ता रोड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी तथा बठिंडा- जम्मूतवी के बीच का मार्ग पहले की तरह रहेगा।
विज्ञापन