{"_id":"58933b7f4f1c1b313de83903","slug":"now-ask-what-face-akali-congress-vote-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किस मुंह से वोट मांगते हैं अकाली-कांग्रेसी : सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किस मुंह से वोट मांगते हैं अकाली-कांग्रेसी : सिसोदिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अकाली दल खुद को पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का पहरेदार कहता है, लेकिन इसके लीडरों ने पिछले 10 सालों में पंजाब को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
यह लोग अब किस मुंह से पंजाबियों से वोट मांग रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि अकालियों और कांग्रेसियों ने पंजाब के पहरेदारों का भेष धारण करके पंजाब और पंजाबियों से लूट की है।
विज्ञापन
वह वीरवार को पटियाला देहाती से पार्टी उम्मीदवार करण टिवान, पटियाला शहरी से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह और नाभा से उम्मीदवार गुरदेव मान के हक में रोड शो निकालने के बाद चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियों में अकाली दल का सीधा हाथ था और इसी कारण सारे मामले को रफा-दफा कर दिया गया।