फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alert of attack on police stations of Chandigarh

चंडीगढ़ में थानों पर हमले का इनपुट: 30 फीसदी बल रात को थानों में रहेगा तैनात, लंबे रेंज के हथियार रखेंगे साथ

Fri, 17 Jan 2025 08:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 08:59 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों में पंजाब में कई थानों और चाैकियों पर ग्रेनेड हमले किए गए हैं। वहीं अब सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि चंडीगढ़ में पुलिस थानों और चाैकियों पर हमले हो सकते हैं। 

विज्ञापन
alert of attack on police stations of Chandigarh
थाने में तैनात संतरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खुफिया एजेंसी से पंजाब के बाद चंडीगढ़ के थाने और चौकियों पर हमले का इनपुट मिला है। इटेंलीजेंस के इनपुट के बाद चंडीगढ़ पुलिस हाईअलर्ट पर है। 

विज्ञापन


इनपुट मिला है कि चंडीगढ़ में भी पंजाब की तरह थाने और चौकियों पर हमले हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय, थाने और चौकियों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि आदेश दिए गए हैं कि 30 प्रतिशत पुलिस बल रात को थाने और चौकियों में मुस्तैद रहेंगे, जिसमें एसएचओ और चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन




पुलिसकर्मियों को लंबे रेंज के हथियार अपने पास रखने के लिए कहा है। एसएलआर, इंसास राइफल और एके47 जैसे हथियारों के साथ पुलिस को थाने और चौकियों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों से थानों की दीवारों तक कवर कर दी गई हैं। सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे थाने में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार एसएसपी कंवरदीप कौर ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर इनपुट के बारे में जानकारी सांझा की।

24 घंटे थाने और चौकियों के बाहर लगेंगे नाके 

सूत्रों ने बताया कि शहर के सभी थाने और चौकियों के बाहर 24 घंटे नाके लगाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिसकर्मी नाकों पर आने जाने वाले हर संदिग्ध वाहन को चेक कर रहे हैं। हथियारों के साथ लैस पुलिसकर्मी थाने और चौकी के बाहर से गुजरने वाले हर वाहन पर निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed