{"_id":"687525e38c815775720f8969","slug":"now-20-dgp-level-officers-in-punjab-police-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-763242-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब पुलिस में अब 20 डीजीपी स्तर के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब पुलिस में अब 20 डीजीपी स्तर के अधिकारी
विज्ञापन
-16 एडीजीपी और 11 आईजी रैंक के अधिकारी संभालेंगे पंजाब पुलिस
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में आईपीएस अधिकारियों की ताकत लगातार मजबूत होती जा रही है। पंजाब देश भर में सर्वाधिक डीजीपी स्तर के अधिकारियों वाला राज्य बन गया है। 47 आईपीएस अधिकारियों में से 20 डीजीपी स्तर के अधिकारी, 16 एडीजीपी और 11 इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) रैंक के अधिकारी पुलिस की कमान संभालेंगे। अन्य रैंक की बात की जाए तो इस समय 80 हजार पुलिसकर्मी फोर्स में तैनात हैं। भारत सरकार के कार्मिक विभाग के अनुसार पंजाब में केवल दो डीजीपी पदों की स्वीकृति है। इसके बावजूद अब राज्य में 1 डीजीपी और 19 स्पेशल डीजीपी तैनात हैं।
नव-नियुक्त डीजीपी स्तर के अधिकारी 1989 से 1994 बैच के आईपीएस हैं। 1989 बैच के संजीव कालरा पंजाब में वरिष्ठतम अधिकारी हैं जबकि उनके बैचमेट पराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहकर रॉ के प्रमुख हैं। 1992 बैच के हरप्रीत सिंह सिद्धू भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। 16 एडीजीपी अधिकारियों में से चार- कपिल देव, राजीव आहिर, परवीन कुमार राय और राकेश अग्रवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं, आईजीपी गौतम चीमा और परमराज सिंह उमरानंगल सेवा संबंधी कारणों से एडीजीपी पदोन्नति से बाहर रखे गए हैं। इसी तरह पंजाब में 11आईजी रैंक के अधिकारी हैं, जिनमें से तीन कौस्तुभ शर्मा, आशीष चौधरी और हर्ष कुमार बंसल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं और शेष राज्य में कार्यरत हैं। करीब 19 महीने की देरी के बाद पंजाब सरकार ने सोमवार को आठ आईपीएस अधिकारियों के डीजीपी रैंक पर पदोन्नति के आदेश जारी किए।