फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to UT Police on Sandeep Singh's anticipatory bail plea

Chandigarh News: संदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर यूटी पुलिस को नोटिस

Wed, 06 Sep 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to UT Police on Sandeep Singh's anticipatory bail plea
चंडीगढ़। जूनियर महिला कोच के यौन शोषण मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला जज राजीव के. बेरी की अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर 13 सितंबर को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। पुलिस के जवाब दायर करने के बाद अदालत तय करेगी कि आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाए या नहीं। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने संदीप सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चालान पेश किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होनी है। इस मामले में अदालत की ओर से मंत्री संदीप सिंह को नोटिस भी भेजा गया था। इससे पहले 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed