{"_id":"64f75c0fceed67279406a923","slug":"notice-to-chandigarh-police-on-anticipatory-bail-plea-of-minister-sandeep-singh-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस, 13 सितंबर को दाखिल करना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस, 13 सितंबर को दाखिल करना होगा जवाब
Tue, 05 Sep 2023 10:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:22 PM IST
सार
26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मंत्री संदीप सिंह।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
जूनियर महिला कोच के यौन शोषण मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला जज राजीव के. बेरी की अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर 13 सितंबर को जवाब दाखिल करने को कहा है। पुलिस के जवाब दायर करने के बाद अदालत तय करेगी कि आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाए या नहीं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने संदीप सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चालान पेश किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होनी है। इस मामले में अदालत की ओर से मंत्री संदीप सिंह को नोटिस भी भेजा गया था।
विज्ञापन
इससे पहले 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन