फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to CBI on petition of former IG Zaidi

चंडीगढ़: पूर्व आईजी जैदी को सता रहा कोरोना का डर, अब स्वास्थ्य का हवाला देकर मांगी जमानत

Tue, 28 Apr 2020 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to CBI on petition of former IG Zaidi
पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कोटखाई में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले से जुड़े व्यक्ति सूरज की हिरासत में हुई हत्या के आरोपी पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर 60 दिन की अंतरिम जमानत देने की पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से मांग की है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए जस्टिस अलका सरीन ने सीबीआई को 1 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। साथ ही एजेंसी को जैदी का मेडिकल रिकॉर्ड भी पेश करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जैदी ने अपनी अंतरिम जमानत की मांग को लेकर याचिका में कहा है कि एक तो वह पहले ही हाईपरटेंशन का मरीज है और उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। उसे डर है कि कोविड-19 महामारी से वह संक्रमित हो सकता है। ऐसे में उसके स्वास्थ्य को देखते हुए 60 दिन की अंतरिम जमानत दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जैदी ने पहले ही अपनी जमानत की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। कोरोना के चलते उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित हो चुकी है। अब उसने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर 60 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की है।


सूरज की कोटखाई थाने में हुई थी संदिग्ध हालात में मौत
बता दें कि 4 जुलाई 2017 को कोटखाई के एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी स्थानीय युवक सूरज की कोटखाई थाने में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सीबीआई जांच में सामने आया कि पुलिस के टॉर्चर से ही सूरज की मौत हुई थी। मामले में सीबीआई ने आईजी जहूर हैदर जैदी सहित कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस की अब चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed