{"_id":"6755ae73fb0923db3102f211","slug":"notice-to-all-former-defeated-mlas-in-the-state-to-vacate-their-residence-in-15-days-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-580302-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रदेश में हारे सभी पूर्व विधायकों को 15 दिन में आवास खाली करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रदेश में हारे सभी पूर्व विधायकों को 15 दिन में आवास खाली करने का नोटिस
विज्ञापन
15 दिन में आवास खाली करने पर पिछला पैनल रेंट नहीं लगेगा
अवधि खत्म होने के बाद नए किराये के साथ पुराना पैनल रेंट भी जुड़ेगा
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हारने वाले प्रदेश के सभी पूर्व विधायकों को 15 दिन में अपने सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। नोटिस में लिखा है, 15 दिन में आवास खाली करने पर पिछले डेढ़ माह का बकाया पैनल रेंट माफ होगा। जबकि, इस अवधि के बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं करने वाले पूर्व विधायकों को नए किराये के साथ पुराना पैनल रेंट भी जोड़कर भरना होगा।
विधानसभा की तरफ से सभी पूर्व विधायकों को जारी नोटिस आने के बाद सबसे ज्यादा पूर्व विधायक नैना चौटाला के नाम पर अलॉट सेक्टर-3 स्थित सरकारी आवास है, जिसमें जजपा का दफ्तर चल रहा है। पहले बाढड़ा सीट से विधायक बनीं नैना चौटाला के नाम पर अलॉट आवास में इनेलो का दफ्तर था। इनेलो से अलग होने के बाद आवास में जजपा का दफ्तर बन गया। जबकि इनेलो का दफ्तर सेक्टर-4 स्थित अभय चौटाला के नाम पर अलॉट आवास में शिफ्ट हो गया। जजपा प्रवक्ता दीपकमल सहारण के मुताबिक नोटिस मिला है, जल्द ही आवास खाली कर रहे हैं। पार्टी अपने तरीके से नया दफ्तर पसंद करेगी।