{"_id":"659fecf66555df4b7903b61b","slug":"notice-to-69-officers-and-employees-who-were-negligent-in-biometric-attendance-in-haryana-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बायोमेट्रिक हाजिरी में लापरवाही, 69 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस, 24 चार्जशीट और 26 को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बायोमेट्रिक हाजिरी में लापरवाही, 69 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस, 24 चार्जशीट और 26 को चेतावनी
Thu, 11 Jan 2024 07:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jan 2024 07:03 PM IST
सार
हरियाणा सहकारिता विभाग बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त हो गया है। विभाग के रजिस्ट्रार का कहना है कि कई कर्मचारी कार्यालय में देर से आ रहे थे और जल्दी जा रहे थे। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार ने बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने में लापरवाही बरतने पर कड़ा एक्शन लिया है। विभाग के कुल 69 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि 24 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है।
विज्ञापन
विभाग के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का 15 अप्रैल से लेकर जनवरी 2024 तक अध्ययन करवाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करवाई। जांच के उपरांत पता लगा कि कई अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक से नहीं लगा रहे थे। इनमें से 10 अधिकारियों को नियम 4 (बी) के तहत कड़ी सजा, 14 कर्मचारियों को नियम 4 (ए) के तहत चार्जशीट और 19 संविदा कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 26 कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों में आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की गई थी। कोविड-19 महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था। हालांकि, 15 अप्रैल 2023 को फिर से बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू की गई थी लेकिन कई कर्मचारी कार्यालय में देर से आ रहे थे और जल्दी जा रहे थे। रजिस्ट्रार ने चेताया कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन