फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice sent to officer's PA and personnel to join the investigation

अधिकारी के पीए व कर्मियों को जांच में शामिल होने के लिए भेजा नोटिस

Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to officer's PA and personnel to join the investigation
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस की फाइलें जलाने के आरोपी चौकीदार पंकज के बयानों पर सेक्टर-17 पुलिस ने एक अधिकारी के पीए और कुछ कर्मचारियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि वह शुक्रवार और शनिवार तक जांच में शामिल हों। पुलिस इन सभी से इस केस के संबंध में पूछताछ करेगी ताकि मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है, जो पंकज के संपर्क में ज्यादा रहते थे। पुलिस आरोपी पंकज के रिमांड के दौरान उसके बयानों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि 17 जनवरी को वो कौन चार लोग थे जो एस्टेट ऑफिस में आए थे। इसके अलावा पुलिस पता लगा रही है कि एस्टेट ऑफिस में रविवार को आने वाले कर्मियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी जाती है या फिर इसके पीछे कोई खेल चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी पंकज पुलिस को कई बार अलग-अलग बयान भी दे रहा है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इससे पहले पंकज को 2 फरवरी की रात को गिरफ्तार किया था और 3 फरवरी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में 20 जनवरी को एस्टेट ऑफिस के जूनियर असिस्टेंट राकेश कुमार (रिकॉर्ड कीपर) ने बताया था कि उन्हें 19 जनवरी को सिपाही कर्मवीर ने कहा कि 18 जनवरी के तड़के एस्टेट ऑफिस का चौकीदार पंकज ने ग्रुप-1 ब्रांच की आरपी-999, 190 व 396 नंबर की फाइलें जला दी हैं। इसके बाद नीलम चौकी ने पहले डीडीआर दर्ज की और 25 जनवरी को सेक्टर-17 थाने में पंकज पर मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed