फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   notice of Income Tax Department for Sukhbir Badal

सुखबीर बादल को आयकर विभाग का नोटिस

Thu, 18 Sep 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Sep 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
notice of Income Tax Department for Sukhbir Badal

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आयकर विभाग के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सुखबीर पर आरोप है कि उन्होंने प्रॉपर्टी की बिक्री से हुई आय को आयकर रिटर्न में कैपिटल इनकम के तौर पर नहीं दर्शाया।

विज्ञापन


पंजाबी हाउस बिल्डिंग सोसाइटी की कांसल में जमीन थी। इसके 96 सदस्यों में सुखबीर बादल भी शामिल थे। सोसाइटी ने यह जमीन टाटा कैमलॉट प्रोजेक्ट के लिए टाटा कैमलॉट को बेच दी और यह राजस्व विभाग में टाटा के नाम चली गई।
विज्ञापन


जमीन की बिक्री से हुई आय को सालाना रिटर्न में कैपिटल आय के तौर पर शामिल न करने पर आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया था। यह नोटिस सोसाइटी के सभी सदस्यों को दिया गया था। सुखबीर बादल ने अमृतसर स्थित ट्रिब्यूनल बेंच से राहत न मिलने पर बेंच के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसमें आयकर आयुक्त बठिंडा और अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ऐसे ही एक मामले में डिफेंस एवं विधायकों की सोसाइटी की जमीन टाटा कैमलॉट प्रोजेक्ट को बेची गई थी। इस मामले में भी पंजाब के कई विधायकों, पूर्व विधायकों एवं वीआईपी को आयकर विभाग ने नोटिस भेजे थे। उनकी याचिकाओं को भी टैक्स ट्रिब्यूनल ने खारिज कर दिया था।

इन्होंने भी हाईकोर्ट में टैक्स ट्रिब्यूनल के फैसलों को चुनौती दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट में दलील दी थी कि टाटा कैमलॉट प्रोजेक्ट से करार हुआ था कि वह जमीन बिक्री के बदले कीमत और एक-एक फ्लैट देगा। भले ही सेल डीड हो चुकी है, लेकिन टाटा कैमलॉट ने पूरी कीमत अदा नहीं की है।


ऐसे में पूरी कीमत के हिसाब से होने वाली कैपिटल आय को उनके आयकर रिटर्न में जोड़ना गलत है, लिहाजा यह नोटिस रद्द किए जाने चाहिएं। इसके अलावा अभी प्रोजेक्ट अस्तित्व में ही नहीं आया और उन्हें फ्लैट भी नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed