{"_id":"65a4e4de385e5a2af6084d05","slug":"notice-issued-to-punjab-government-on-petition-filed-in-ngt-by-navjot-singh-sidhu-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अवैध खनन मामला: नवजोत सिद्धू की याचिका पर सरकार को नोटिस जारी, 11 मार्च तक जवाब मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अवैध खनन मामला: नवजोत सिद्धू की याचिका पर सरकार को नोटिस जारी, 11 मार्च तक जवाब मांगा
Mon, 15 Jan 2024 02:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:10 PM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से एनजीटी में दायर याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इसपर सरकार को 11 मार्च तक जवाब देना होगा।
विज्ञापन
भगवंत मान और नवजोत सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अवैध खनन मामले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से एनजीटी में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने सरकार से 11 मार्च तक जवाब मांगा है। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने पंजाब के सभी जिलाधिकारियों को भी नोटिस जारी कर उनके इलाके में खनन सम्बन्धी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
याचिका में सिद्धू ने अवैध खनन रोकने में असफल रहने के लिए पंजाब सरकार को भी दोषी ठहराते हुए अवैध खनन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी।
याचिका में सिद्धू ने यह भी कहा था कि पंजाब में बड़े स्तर पर अवैध खनन जारी है और खनन साइटों में बड़ी संख्या में क्रशर और खनन संबंधी मशीनरी इस्तेमाल की जा रही है, जिससे नदी तल खिसकने का खतरा बढ़ गया है। अवैध खनन के कारण ही निकटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है और पर्यावरण पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
सिद्धू ने याचिका में एनजीटी को यह भी बताया है कि पंजाब में अवैध खनन का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंचा था, जहां सुनवाई के दौरान रोपड़ में अवैध खनन की बात सामने आई और यह भी खुलासा हुआ था कि जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी अवैध खनन में लगे लोगों का बचाव कर रही है।
विज्ञापन