{"_id":"584bfd7b4f1c1b104f44b3c8","slug":"notebandi-effect-lack-of-cash-bank-branches-threatening-to-lock","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: कैश न मिलने से परेशान, बैंक शाखाओं में ताला लगाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: कैश न मिलने से परेशान, बैंक शाखाओं में ताला लगाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल यूथ एससी विंग की बैठक धारीवाल में हुई। बैठक में वक्ताओं ने बैंक प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर आम लोगों को आसानी से नये नोट न मिलने शुरु हुए तो बैंक शाखाओं को ताले लगाकर मुलाजिमों को अंदर ही बंद किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बब्बा गिल की अध्यक्षता ने की। इस दौरान वक्ताओं ने नोटबंदी के बाद न तो कोई नेता और न ही कोई सरमाएदार बैंक के आगे कतार में खड़ा दिखा है। करीब एक महीने से ऊपर गुजर जाने के बावजूद भी बैंकों में सरकार की हिदायतों के अनुसार भी नए नोट देने का सही प्रबंध नहीं किए जा रहे है। मजदूर, किसान और आम गरीब लोगों को ही बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से परेशान किया जा रहा हैं।
इतना ही नहीं बैंक मुलाजिम गरीब लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा 10 दिनों के भीतर राहत न मिली तो बैंकों के आगे धरने देकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व काउंसिलर रमेश मेशा, पूर्व काउंसिलर विलियम हीरो, सिुनील कुमार, डॉ. किशन, हैपी संधू, राजेश कुमार, बंटी, प्रेम मसीह, एडवन मसीह,जगीरा मसीह, अमित अठवाल, जोध कुमार, बंटी चेयरमैन, विजय भट्टी मौजूद थे।

पेंशनर इस बार नहीं मनाएंगे पेंशनर दिवस
पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष नत्था सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नोटबंदी के कारण 17 दिसंबर को हर वर्ष मनाए जाने वाले पेंशनर्स दिवस समारोह को टालने का फैसला किया गया। पेंशनरों को बैंकों से रकम निकलवाने में आ रही दिक्कतों के कारण इस बार पेंशनर अपना यह सालाना दिवस नहीं मना पाएंगे।
पंजाब स्टेट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के सूबा कमेटी सदस्य एवं जिला महासचिव बसंत सिंह राजू ने सरकार से चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले डीए की किश्तों का बकाया तुरंत देने, पे-कमीशन की रिपोर्ट से पहले 20 प्रतिशत अंतरिम रिलीफ देने और पेंशनरों की मांगों संबंधी अदालतों के फैसले लागू करने की मांग को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया।
साथ ही बैंकों में पेंशनरों के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों को बैंकों में आने पर पहल दी जाए। प्रेस सचिव सुखदर्शन कुमार सिडाना ने बताया कि बैठक में धुंध के चलते फाजिल्का हादसे में मृतकों की मौत पर गहरा दु:ख भी प्रकट किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर सरपरस्त दौलत राम, गुरदेव सिंह जौहल, जगदीश राय ढ़ोसीवाल, मेजर सिंह बराड़, सुखदर्शन सिंह सिडाना, चौधरी बलवीर सिंह, अमी चंद, संपूर्ण सिंह, बख्तौर सिंह मान, खेमानंद महिंदरा, हरदेव सिंह उपस्थित थे।