फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Notbandi divert attention from the government can create the conditions for war'

'नोटबंदी से ध्यान भटकाने को युद्ध के हालात पैदा कर सकती है मोदी सरकार'

Thu, 24 Nov 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
'Notbandi divert attention from the government can create the conditions for war'
मोदी - फोटो : self

पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नियंत्रण रेखा पर तीन जवानों की शहादत का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि भारत सरकार सीमा पर हालात को काबू पाने में असफल रही है। 

विज्ञापन


साथ ही कहा है कि मोदी सरकार एक बार फिर जानबूझ कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम न उठाकर युद्ध के हालात पैदा करने का प्रयास कर रही है। ऐसा नोटबंदी के चलते पेश आ रही समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सरकार के बड़े दावों के बावजूद जवानों की शहादत की घटना बताती है कि सीमा पर युद्ध संबंधी हालात पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को पद से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा है कि जवानों की शहादत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के झूठ की पोल भी खोल दी है। शाह का दावा था कि मोदी सरकार में सीमाएं सुरक्षित हैं। कैप्टन ने कहा कि नोटबंदी के चलते फैले रोष से लोगों का ध्यान भटकाने को ऐसी घटनाओं की इजाजत दी जा रही है।

'अमित शाह के सीमाओं की सुरक्षा संबंधी दावों की पोल खुली'

'Notbandi divert attention from the government can create the conditions for war'
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala

मोदी सरकार की कोताही ने यह भी दर्शा दिया है कि वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले युद्ध की संभावना की हवा बनाना चाहते हैं। केंद्र सरकार को जवानों की हत्या का मामला इस्लामाबाद से उठाकर उसे पीछे हटने या गंभीर नतीजे भुगतने की सख्त चेतावनी देनी चाहिए। 

इन घटनाओं पर रोक न लगी तो जवानों का मनोबल गिरेगा। इसलिए द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुरंत कूटनीतिक बात होनी चाहिए। कैप्टन ने हालातों के लिए पार्रिकर के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय को दोषी ठहराया। 

उन्होंने कहा कि पार्रिकर के सेनाओं के प्रति असंवेदनशील रवैये के चलते जवानों का मनोबल गिर रहा है। पिछले तीन माह में सीमा मुद्दे के हल को कोई कूटनीतिक कोशिश नहीं की गई, क्योंकि मोदी सरकार सिर्फ भावनाओं को भड़का कर राजनीतिक फायदा लेने को ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देना चाहती है।

कैप्टन ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन घटनाओं को सनसनीखेज बनाने के स्थान पर मोदी सरकार को पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed