नोटबंदी के बाद पकड़े 6200 कैनेडियन डॉलर, NRI पर शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर रायकोट की पुलिस ने वीरवार को बस्सियां में गांव में लगाए नाके के दौरान एक इंडिका कार में बैठे कनाडा के एनआरआई गुरविंदर सिंह के कब्जे से सौ-सौ कैनेडियन डॉलर के 62 नोट बरामद किए।
थाना सदर के एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि बरामद किए गए 6200 डॉलर आयकर विभाग लुधियाना के अधिकारियों के हवाले कर दिए गए हैं। थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने एनआरआई गुरविंदर सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है।
नाकाबंदी के दौरान एनआरआई से किए बरामद
थाना प्रमुख जसवीर सिंह के अनुसार कोई भी एनआरआई पांच हजार डालर से ज्यादा लेकर नहीं चल सकता।
उन्होंने कहा कि थाना सदर रायकोट की पुलिस ने बस्सियां में लगाए एक नाके के दौरान इंडिका कार को रोका। धुरी का रहने वाला लखविंदर सिंह गाड़ी चला रहा था।
जबकि एनआरआई गुरविंदर सिंह आगे की सीट पर बैठा था। उन्होंने कहा कि इंडिका कार जब्त कर ली गई है। एनआरआई गुरविंदर सिंह से विदेशी करेंसी संबंधी सुबूत मांगे जा रहे हैं।