फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   not Narendra Modi sold Dorenman

गजब, नरेंद्र मोदी पड़े रहे, बिक गए डोरेमॉन

Mon, 17 Mar 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Mar 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
not Narendra Modi sold Dorenman

अब राजनीति का रंग पिचकारी पर चढ़ गया है। पिचकारी एक ओर तो रंग डालेगी दूसरी ओर प्रचार करेगी।

विज्ञापन


वाटर गन बनाने वाली कंपनियों ने नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं को अपनी यूएसपी बनाकर मार्केट में उतार दिया है।

किसी पिचकारी पर है नरेंद्र मोदी तो किसी पर अरविंद केजरीवाल। चंडीगढ़ के सेक्टर-26, सेक्टर-22 और मनीमाजरा के होलसेल विक्रेताओं के पास राजनीतिज्ञों की तस्वीरों वाली ऐसी पिचकारी मौजूद हैं। पर ऐसी पिचकारियों को खरीदने वाले चंद ही हैं।

यंगस्टर्स और बच्चों को पसंद आ रहे हैं टीवी पर दिखाई देने वाले कार्टून कैरेक्टर। चंडीगढ़ के रंगों के बाजार में छोटा भीम, बाल गणेशा, डोरेमान, सुनियो काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन


अबकी बार डोरेमान का दो लीटर का बड़ा टैंक आया है। इसकी कीमत तीन सौ रुपये है। वहीं टैंक समेत वाटर गन की कीमत साढ़े पांच सौ रुपये तक पहुंच गई है।

इस टैंक में पांच लीटर तक रंगों का पानी भरा जा सकता है। राजनीतिज्ञों की तस्वीरें वाली पिचकारियों की कीमत 100 रुपये तक है।

चंडीगढ़ सेक्टर-26 के पिचकारी विक्रेता सुशील कुमार ने बताया कि यंगस्टर्स और बच्चे ही पिचकारी खरीद रहे हैं। उनको बड़े टैंक सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

पांच साल के बच्चों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध पिचकारी डोरेमान की है। मनीमाजरे के वाटर गन विक्रेता अंबरीश ने बताया कि तीन दिन में सबसे ज्यादा पिचकारी शनिवार और रविवार को ही सेल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed