{"_id":"650c9d29276737ad2e05d481","slug":"not-in-khaki-police-will-come-to-home-in-special-uniform-will-do-verification-chandigarh-news-c-16-sml1026-243610-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस की पहल: पासपोर्ट सत्यापन के लिए खाकी पहनकर नहीं आएगी पुलिस, बेहद खास यूनिफार्म से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस की पहल: पासपोर्ट सत्यापन के लिए खाकी पहनकर नहीं आएगी पुलिस, बेहद खास यूनिफार्म से होगी पहचान
Fri, 22 Sep 2023 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:14 AM IST
सार
चंडीगढ़ पुलिस के हर थाने में चार पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम बनाई है जो इस प्रकार के सत्यापन के दौरान विशेष वर्दी पहने होंगे। इसमें सफेद रंग की शर्ट, स्लेटी रंग की पैंट और लाल रंग की टोपी शामिल है।
विज्ञापन
Passport
- फोटो : Istock
विस्तार
पासपोर्ट सत्यापन के लिए जब लोगों के घरों में खाकी वर्दी पहनकर पुलिसकर्मी दाखिल होते हैं तो कई बार आशंका और असहजता की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने इस व्यवस्था को बदलने का फैसला किया है। अब पासपोर्ट, नौकर या किराएदार के सत्यापन के लिए पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं बल्कि विशेष वर्दी में लोगों के घर जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के हर थाने में चार पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम बनाई है जो इस प्रकार के सत्यापन के दौरान विशेष वर्दी पहने होंगे। इसमें सफेद रंग की शर्ट, स्लेटी रंग की पैंट और लाल रंग की टोपी शामिल है। एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि इस प्रकार की एक समर्पित टीम बनाने से पासपोर्ट समेत अन्य सत्यापन समय पर होंगे। सत्यापन के लिए थानों में गठित की गई विशेष टीम के लिए आने वाले समय में अलग से वाहन भी मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमृतसर: रूठ कर मायके आई पत्नी नहीं मानी तो पति ने पहले किया हवाई फायर, फिर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
थाने में ही निपटेंगे छोटे मामले, विशेष प्रोजेक्ट शुरू
वहीं, पुलिस विभाग ने समावेश सामुदायिक पुलिस प्रोजेक्ट के तहत एक 21 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें क्षेत्र के गण्यमान्य लोग और इलाका पार्षद भी शामिल होंगे। गण्यमान्य लोगों में आरडब्ल्यूए के चुनिंदा प्रतिनिधि, समाजसेवी आदि को शामिल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद आपसी बातचीत और सुझबूझ से छोटे मामलों का निपटारा करना होगा। जानकारी के मुताबिक, समावेश केंद्र सभी थानों में भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि आपसी समझौतों से छोटे मामले सुलझाए जा सकें। वहीं जो मामले आपसी समझौते से नहीं सुलझेंगे, उन्हें थाना प्रभारी तक पहुंचाया जाएगा ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। इन मामलों को लेकर प्रोजेक्ट के तहत थाना प्रभारी से मासिक और इलाका डीएसपी के नेतृत्व में हर तीन महीने में एक बैठक होगी। एसएसपी का कहना है कि इस प्रयास से पुलिस और लोगों के बीच एक बेहतर तालमेल स्थापित होगा। इसी महीने के अंतिम सप्ताह में प्रशासक बीएल पुरोहित की मौजूदगी में समावेश प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा।