फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not HSVP, now the sports department is getting the work of 200-bed hostel done by itself

Chandigarh News: एचएसवीपी नहीं, अब 200 बेड का हॉस्टल का काम खुद करवा रहा खेल विभाग

Fri, 29 Aug 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Not HSVP, now the sports department is getting the work of 200-bed hostel done by itself
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 200 बेड का सात फ्लोर का हॉस्टल तैयार हो रहा है। यहां नेशनल, वर्ल्ड व ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को तैयारी के साथ-साथ रिहायशी हॉस्टल की भी सुविधा मिलेगी। इस हॉस्टल का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। पहले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेल नर्सरी भवन बनाने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है, लेकिन इसका काम एक माह से खेल विभाग खुद करवा रहा है। हॉस्टल की बिल्डिंग करीब 23 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को नहीं मिल रही प्रॉपर सुविधा
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) पंचकूला में खोला गया है, जिसमें लड़के और लड़कियों को मिलाकर करीब 150 खिलाड़ी हैं। अभी हॉस्टल की सुविधा नहीं होने के चलते खिलाड़ियों को पुराने हॉस्टल में रहना पड़ रहा है। इसकी छत से पानी टपकता है, दीवारों में सीलन आ गई है। केआईएससीई में अपग्रेड होने वाले पंचकूला में केंद्र सरकार ने हाई परफार्मेंस मैनेजर, स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed