फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not getting salary for three months is cruelty on the employees

Chandigarh News: तीन महीने का वेतन नहीं मिलना कर्मचारियों के ऊपर अत्याचार

Mon, 10 Mar 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Not getting salary for three months is cruelty on the employees
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स में सीवर कर्मचारियों की भूख हड़ताल 12वें दिन में प्रवेश कर गई। भूख हड़ताल सीवरेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले हो रही है। कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि तीन महीने का वेतन नहीं मिलना कर्मचारियों के ऊपर अत्याचार है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का समर्थन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने भी किया है। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों के संघर्ष के साथ हैं। कर्मचारियों को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजिंदर कुमार, यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा राहुल वैध ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने मांग की है कि नगर निगम और प्रशासन के कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन दिया जाए। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राकेश कुमार ने कहा कि होली का त्योहार भी आ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। वेतन नहीं मिलना कर्मचारियों के ऊपर अत्याचार है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा भूख हड़ताल जारी रहेगी। नगर निगम कार्यालय के सामने भी भूख हड़ताल और प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed