{"_id":"57226d404f1c1b522ba92429","slug":"not-considered-of-high-court-order-not-allot-customs-office-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश नहीं माने, एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिस नहीं किया अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश नहीं माने, एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिस नहीं किया अलॉट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का ऑफिस बना दिया गया है। लेकिन इसे कस्टम विभाग के अधिकारियों को अलॉट नहीं किया गया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे कि 21 अप्रैल तक कस्टम विभाग के ऑफिस को अलॉट किया जाए।
विज्ञापन
ताकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू की जा सकें। लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। अधिकारियों के बीच अभी तक इस पर सहमति नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यही क्लीयर नहीं हुआ है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स कब शुरू होंगी। इसी कारण कस्टम ऑफिस अलॉट नहीं किया है।
विज्ञापन
18 अप्रैल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कस्टम विभाग के अधिकारियों केे बीच मीटिंग हुई थी। कस्टम विभाग ने पूछा था कि कौन सी विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर रही है। इसका शेड्यूल क्या होगा। इसका जवाब इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी नहीं दे पाई।
विज्ञापन
कुछ तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने समय मांगा है। इस तरह की स्थिति में अभी कस्टम सेवाएं यहां से नहीं शुरू हो पाएंगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि जल्द ही हम कमियां को दूर कर कस्टम विभाग को ऑफिस हैंड ओवर करेंगे।