फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not ban side effects: daughter married the day before the father died

नोटबंदी का साइड इफेक्ट: बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता ने जान दी

Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Not ban side effects: daughter married the day before the father died
नोटबंदी का सदमा

बेटे की शादी से एक दिन पहले पैसे का इंतजाम न होने से परेशान पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि गांव सरौंद, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश निवासी जालिम सिंह (45) सोनीपत की दहिया कॉलोनी में रहता था।

विज्ञापन


वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके मंझले बेटे पप्पू की शादी 16 नवंबर को है। पप्पू अपनी मां के साथ 15 दिन पहले ही अपने मामा के घर चला गया था। 
विज्ञापन


जालिम सिंह बेटे की शादी के चलते पैसों के इंतजाम के लिए यहीं पर रुक गया था, लेकिन नोटबंदी के चलते इंतजाम नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि उसे जिनसे पैसे लेने थे, उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मी के विजिटिंग कार्ड ने करवाई पहचान

Not ban side effects: daughter married the day before the father died

इस कारण वह तनाव में था। सुबह 5:20 बजे कालका मेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

बैंक कर्मी के विजिटिंग कार्ड ने करवाई पहचान
मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले एक बैंक कर्मी के विजिटिंग कार्ड से हुई। उसकी जेब से सहारा बैंक के एक कर्मचारी का विजिटिंग कार्ड मिला। 

जिस पर पुलिस बैंक में पहुंची तो कर्मचारी ने बताया कि वह व्यक्ति दहिया कॉलोनी का निवासी है और उनके बैंक का कस्टमर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed