फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Northern Railway announced 32 pairs of summer special trains during summer season

अच्छी खबर: गर्मियों के लिए उत्तर रेलवे ने चलाई 32 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन, दो महीने तक दौड़ेंगी

Thu, 18 Apr 2024 09:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

इन ट्रेनों के चलने से नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होने की संभावना है। वहीं गर्मीं की छुटि्टयों में घूमने व सैर सपाटे के लिए निकलने वाले यात्रियों और अपने गृह राज्यों को आने जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Northern Railway announced 32 pairs of summer special trains during summer season
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर रेलवे ने गर्मीं के मौसम में यात्री सुविधा में बढ़ोतरी तथा ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दूसरे चरण में विभिन्न रेल मार्गों पर 32 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


इनमें अमृतसर व जम्मू रूट पर अप और डाउन की 4 जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं। ये ट्रेनें अप्रैल महीने के अंत में पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी और करीब दो महीने तक यात्रियों की सेवा में संचालित रहेंगीं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को चलाने के लिए समयसारिणी, हॉल्ट स्टेशन, दिन और फेरों की संख्या तय हो चुकी है। इन ट्रेनों के चलने से नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होने की संभावना है। वहीं गर्मीं की छुटि्टयों में घूमने व सैर सपाटे के लिए निकलने वाले यात्रियों और अपने गृह राज्यों को आने जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। आमतौर पर गर्मीं के दिनों में ज्यादातर यात्री ट्रेनों में सीट मिलनी मुश्किल होती है, लेकिन इन ट्रेनों के शुरू होने से कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर व जम्मू रूट की समर स्पेशल ट्रेनें
05005/05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखुपर स्पेशल (24 अप्रैल से 26 जून/25 अप्रैल से 27 जून) 20 फेरे
05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा स्पेशल (26 अप्रैल से 28 जून/27 अप्रैल से 29 जून) 20 फेरे
09097/09098 बांद्रा टर्मिनल-कटरा-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल (21 अप्रैल से 30 जून/23 अप्रैल से 02 जुलाई) 22 फेरे
05656/05655 गोवाहाटी-जम्मू तवी-गोवाहाटी स्पेशल (06 मई से 01 जुलाई/09 मई से 04 जुलाई) 18 फेरे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed