फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   North India's first institute to be built in Chandigarh to identify virus like corona

कोरोना जैसे वायरस को पहचानने के लिए चंडीगढ़ में बनेगा उत्तर भारत का पहला इंस्टीट्यूट

Fri, 28 Jan 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
North India's first institute to be built in Chandigarh to identify virus like corona
गणतंत्र दिवस की परेड में सेक्टर सतारा में सेकंड बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीतने के बाद सेलिब्रेट - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बुधवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सलाहकार ने 32 लोगों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मंच से कई घोषणाएं भी कीं और पूरे साल का रोडमैप शहरवासियों के सामने रखा। इनमें से सबसे खास यह है कि कोरोना जैसे वायरस को पहनानने के लिए चंडीगढ़ में उत्तर भारत का पहला इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ पुलिस सहित अन्य ने शानदार मार्च पास्ट का नजारा पेश किया। इसके अलावा चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों द्वारा कुल 13 झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, क्रेस्ट व अन्य विभाग शामिल रहेे। सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट चौक पर बनाए गए एयर प्यूरीफायर टावर और हाल ही में शुरू किए गए बर्ड पार्क पर भी झांकी प्रस्तुत की गई। ये कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशासन के सलाहकार ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में कोरोना जैसे वायरस को पहचानने का कोई इंस्टीट्यूट नहीं है। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि जीएमसीएच-32 में एक इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा जो ऐसे वायरस की पहचान करेगा। उन्होंने कहा कि जीएमसीएच- 32 में 270 बिस्तर क्षमता वाला मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, जीएमएसएच-16 में स्थित मौजूदा स्कूल ऑफ नर्सिंग में पीडियाट्रिक केयर यूनिट और डिस्पेंसरी की अपग्रेडेशन का काम भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पार्षदों व मेयर को बधाई दी
धर्मपाल ने कहा कि कार्यकाल के पहले साल में उन्होंने अनुभव किया है कि चंडीगढ़ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। बेहतरीन इमारतें हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों व मेयर को बधाई दी। कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशासन करते हुए उन्होंने बधाई दी। उन्होंने शहर की समाजसेवी संस्थाओं का भी धन्यवाद किया, जो कोरोना में लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जून 2022 तक अतिरिक्त 40 इलेक्ट्रिक बस आ जाएंगे। उन्होंने बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया और बताया कि रोजाना करीब 1500 लोग साइकिल की सवारी कर रहे हैं।
2030 तक चंडीगढ़ बनेगा कार्बन न्यूट्रल शहर
धर्मपाल ने कहा कि शहर 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। चंडीगढ़ को शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्य और आईटी के लिए रीजनल हब बनाने पर भी काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी थीम के तहत इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कमांड नियंत्रण केंद्रों को एकीकृत पर काम कर रहे हैं। यह सभी नागरिक सेवाओं के लिए संपर्क के सिंगल प्वाइंट के रूप में कार्य करेगा।
अत्याधुनिक साइबर पुलिसिंग एवं अनुसंधान निदेशालय की स्थापना होगी
पुलिस विभाग ने ई-पुलिस स्टेशन शुरू करने की पहल की है, जो फरवरी, 2022 तक सभी ई-एफआईआर दर्ज करने के लिए संचालित और सक्षम होगा। स्मार्ट प्रशासन के लिए शहर में कैमरे लगाए गए हैं जो शहर की रियल टाइम निगरानी में मदद करते हैं और विशिष्ट घटनाओं के लिए अलार्म प्रदान करेंगे। अत्याधुनिक साइबर पुलिसिंग एवं अनुसंधान निदेशालय की स्थापना की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें एडवांस साइबर ट्रेनिंग लैब, आउटरीच सेल, रिसर्च यूनिट आदि शामिल होंगे ताकि एडवांस साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टेक्नोलॉजी में फोकस्ड रिसर्च को आसान बनाया जा सके।
चंडीगढ़ महिला पुलिस को ओवरऑल ट्रॉफी
परेड ग्राउंड में पुलिस, फायर, एनएसएस और एनसीसी की तरफ से मार्च पास्ट किया गया। सिविल डिफेंस को पहला, चंडीगढ़ होम गार्ड को दूसरा और चंडीगढ़ फायर सर्विस को तीसरा पुरस्कार मिला। पुलिस वर्ग में चंडीगढ़ महिला पुलिस-2 को पहला, पंजाब पुलिस-1 को दूसरा और सीआरपीएफ को तीसरा स्थान मिला। चंडीगढ़ महिला पुलिस-2 ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
नगर निगम की झांकी को मिला पहला पुरस्कार
पहली झांकी : परेड ग्राउंड में सबसे पहले शिक्षा विभाग के एडल्ट एजुकेशन यूनिट की तरफ से झांकी प्रस्तुत की गई। इसमें बताया गया कि पढ़ना लिखना सभी का अधिकार है। इसमें डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की भी बात कही गई। ‘शिक्षा है सबका अधिकार’ लिखे गुब्बारों को भी सलाहकार धर्मपाल द्वारा आसमान में छोड़ा गया।
दूसरी झांकी : पर्यटन विभाग ने चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल 2022 को लेकर की झांकी तैयार की थी। अपना शहर अपना जश्न थीम पर झांकी प्रस्तुत की गई। चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल फरवरी में आयोजित किया जाना है। हालांकि कोविड की वजह से इसे स्थगित भी किया जा सकता है।
तीसरी झांकी : शिक्षित भारत-सशक्त भारत थीम पर शिक्षा विभाग की तरफ से झांकी प्रस्तुत की गई।
चौथी झांकी : सोलर पावर के भविष्य को दिखाती क्रेस्ट की तरफ से प्रस्तुत की गई, जिसमें गो ग्रीन-गो क्लीन का नारा दिया गया।
पांचवीं झांकी: सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट चौक पर लगाए गए एयर प्यूरीफायर टावर को दिखाया गया। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की तरफ से बनाई गई झांकी में बताया गया कि स्वच्छ और सुखमय समाज के लिए वायु का स्वच्छ होना अनिवार्य है। झांकी की थीम केयर फॉर एयर रखा गया।
छठी झांकी : इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर छठी झांकी प्रस्तुत की गई, जो चंडीगढ़ के उद्योग विभाग की तरफ से बनाई गई थी। इसमें केंद्र की सरकार की तरफ से चंडीगढ़ को दिए गए बेकरी प्रोडक्ट के बारे में बताया गया।
सातवीं झांकी: नगर निगम के अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग ने अपने अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया और मौके पर ही एक मॉक ड्रिल कर दिखाया। इसी झांकी को पहला पुरस्कार मिला। जिसे नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने सलाहकार धर्मपाल से हासिल किया।
आठवीं झांकी: चुनाव विभाग द्वारा किए गए नए प्रयोगों के बारे में बताया गया और किस तरह से युवाओं को नगर निगम चुनाव में जोड़ा गया, इसके बारे में जानकारी दी गई।
नौवीं झांकी: स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से प्रस्तुत की गई, जिसका थीम स्वच्छता ही सेवा रहा। इसमें गीले, सूखे व अन्य कचरों के निपटान के लिए किए गए अलग-अलग प्रावधानों के बारे में बताया गया। थीम में वर्टिकल गार्डन का भी संदेश दिया गया। इसे दूसरा पुरस्कार दिया गया।

दसवीं झांकी: सेक्टर-45 की बुड़ैल मॉडल जेल के अंदर किए गए नए-नए प्रयोगों के बारे में बताया गया। इसमें नवसृजन वॉल पेंटिंग का भी जिक्र किया गया।
11वीं झांकी: चंडीगढ़ के ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी में ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी निर्देश दिए गए। सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में बताया गया।
12वीं झांकी: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से प्रस्तुत की गई। इसमें पेक के गौरवमई इतिहास के बारे में बताया गया।
13वीं झांकी: बर्ड पार्क के बारे में बताया गया। वन विभाग ने विदेशी पक्षियों को लाकर यहांरखा है, जिसे शहरवासी देख सकतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed