फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   North India first Super ECBC building to be built in Mohali

Punjab: मोहाली में बनेगी उत्तर भारत की पहली सुपर ECBC इमारत, दो साल में हो जाएगी तैयार, बिजली की होगी बचत

Sun, 02 Oct 2022 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 06:49 PM IST
सार

यह इमारत राज्य में जागरूकता के लिए सभी हिस्सेदारों, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए एक मॉडल बिल्डिंग के तौर पर काम करेगी। भवन के डिजाइन और निर्माण का खर्च बीईई (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) की तरफ से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
North India first Super ECBC building to be built in Mohali
मोहाली रोड - फोटो : फाइल

विस्तार

ऊर्जा की उचित संभाल को प्रोत्साहित करने के मकसद से पंजाब सरकार ने मोहाली में ईसीबीसी ( सुपर एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड) आधारित इमारत बनाने का फैसला किया है। पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को बताया कि इमारतों में ऊर्जा कुशलता को दर्शाने के लिए मोहाली के सेक्टर-65 में सुपर ईसीबीसी इमारत के निर्माण के लिए आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने पेडा को 1,500 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है। यह उत्तर भारत की पहली सुपर ईसीबीसी इमारत होगी। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस इमारत को अगले दो सालों के अंदर तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसिव डिजाइन विशेषताओं से लैस सुपर एफिशिएंट तकनीक को प्रदर्शित करती उत्तरी भारत में अपनी तरह की यह पहली इमारत मॉडल के तौर पर काम करेगी। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणू प्रसाद ने बताया कि सुपर ईसीबीसी अनुरूप इमारत में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह इमारत राज्य में जागरूकता के लिए सभी हिस्सेदारों, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए एक मॉडल बिल्डिंग के तौर पर काम करेगी। भवन के डिजाइन और निर्माण का खर्च बीईई (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) की तरफ से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुमित जारंगल ने बताया कि इस इमारत को एक आदर्श मॉडल के तौर पर पेश करने के लिए आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने सार्वजनिक संस्थागत बुनियादी ढांचे के अधीन सेक्टर- 65, मोहाली में पंजाब मंडी भवन के नजदीक तकरीबन 1,500 वर्ग मीटर जमीन अलॉट की है। गौर हो कि बीईई के दिशा-निर्देशों के तहत एनर्जी कंजरवेशन एक्ट-2001 को लागू करने और तालमेल के लिए पेडा पंजाब सरकार की एक प्रवानित एजेंसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed