फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Non-veg hot dog sent instead of veg, compensation of Rs 25 thousand

Chandigarh News: वेज की जगह भेजा नॉन वेज हॉट डॉग, 25 हजार रुपये हर्जाना

Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Non-veg hot dog sent instead of veg, compensation of Rs 25 thousand
चंडीगढ़। शहर की एक युवती ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के माध्यम सेक्टर-35 स्थित एक रेस्टोरेंट से शाकाहारी हॉट डॉग आर्डर किया था, लेकिन उसे मांसाहारी हॉट डॉग भेज दिया गया। इसे खाने से युवती बीमार हो गई। सेक्टर-38 में रहने वाली ज्योति ठाकुर ने सेक्टर-35 स्थित अंकल जैक्स रेस्टोरेंट और स्विगी इंडिया के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को शिकायत दी। आयोग ने उक्त दोनों को सेवा में कोताही बरतने का दोषी मानते हुए युवती को हुई मानसिक परेशानी के लिए 15 हजार और मुकदमा खर्च के तौर पर 10 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से हिमाचल के सोलन की रहने वाली ज्योति ठाकुर ने उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल 2022 को उन्होंने अंकल जैक्स रेस्टोरेंट से शाकाहारी हॉट डॉग और कोल्ड काफी क्लासिक शेक आर्डर किया था। इसके लिए ज्योति ने ऑनलाइन मोड में 306 रुपये का भुगतान किया था। लगभग 10 से 15 मिनट के बाद स्विगी के फूड डिलीवरी बॉय ने आर्डर डिलीवर किया। शिकायतकर्ता ने जब बॉक्स को खोला तो उसमें खाने का सामान बिखरा हुआ था। युवती ने स्विगी को इसकी शिकायत की तो स्विगी ने गलती मानते हुए 130 रुपये रिफंड कर दिए।
विज्ञापन




नहीं लौटाए ऑर्डर के रुपये

ज्योति ठाकुर ने आयोग को बताया कि जब उन्होंने हॉट डॉग खाकर चेक किया तो पता चला कि वह शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी था। उसे खाने से शिकायतकर्ता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें उल्टी और दस्त की समस्या हुई। युवती ने आरोप लगाया कि वह हिंदू परिवार से है और शाकाहारी है। मांसाहारी हॉट डॉग खाने से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने रेस्टोरेंट और स्विगी को शिकायत दी और ऑर्डर के लिए खर्च किए रुपये वापस लौटाने को कहा। बावजूद उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद मामले की शिकायत आयोग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed