{"_id":"8054406fa6fed6caca38f38dc3e6a538","slug":"nominations-for-the-elections-in-punjab-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (शिकायतें) सुप्रीत सिंह गुलाटी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजाब में नामांकन पत्र 2-9 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को होगी, जबकि 11 और 12 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण 6 और 8 अप्रैल को कोई नामांकन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
नामांकन पत्र फॉर्म-2 ए में भरकर दिए जा सकेंगे, जो कि जिला चुनाव अधिकारी के पास उपलब्ध होगा। यह भी बताया कि टाइप किया हुआ फॉर्म भी नामांकन के लिए प्रयोग किया जा सकेगा, परंतु वह निर्धारित परफॉर्मा के अनुसार होना चाहिए।
विज्ञापन
नामांकन के समय उम्मीदवार के साथ केवल पांच व्यक्ति ही रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में दाखिल हो सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के सौ मीटर के घेरे में उम्मीदवार के तीन वाहन ही दाखिल हो सकेंगे।