फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination of AISA's candidate for the post of secretary cancelled, protest outside DSW office

Chandigarh News: आइसा के सेक्रेटरी पद के कैंडिडेट का नॉमिनेशन रद्द, डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nomination of AISA's candidate for the post of secretary cancelled, protest outside DSW office
चंडीगढ़। पंजाबी यूनिवर्सिटी के चुनाव में आइसा के कैंडिडेट अजय का नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया। इस पर संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले पीयू प्रबंधन का कहना था कैंडिडेट की चार अटेंडेंस शॉर्ट हैं। इसके बाद उन्होंने मेडिकल बनवा कर दिया। प्रबंधन ने कहा कि यदि वे वीरवार को सुबह 9 बजे तक भी मेडिकल साइन करवा कर दे देंगे तो उनके नाम पर विचार किया जाएगा। लेकिन वीरवार को सुबह 9 बजे कागजात पूरे करने के बाद भी उनके नॉमिनेशन को मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए। इस दौरान पीयू सिक्योरिटी के साथ उनकी हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें अधिकारियों के पास जाने नहीं दिया। इस पर आइसा की सदस्य सौम्या ने डीएसडब्ल्यू अमित चौहान का रास्ता रोक लिया और समस्या उनके सामने रखी। हालांकि अमित चौहान उनकी समस्याओं को सुनकर वहां से चले गए। बाद में जब अंतिम सूची जारी हुई तो आइसा के कैंडिडेट अजय का नाम नहीं था। उन्होंने कहा कि वह पहली बार सेक्रेटरी पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन जानबूझकर उनके नॉमिनेशन को रद्द किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed