{"_id":"6639b204bc16b81bfd0a9f4c","slug":"nomination-in-punjab-and-chandigarh-today-all-update-news-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: पंजाब, चंडीगढ़ में नामांकन शुरू, पहले दिन पंजाब में 13 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन दाखिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: पंजाब, चंडीगढ़ में नामांकन शुरू, पहले दिन पंजाब में 13 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन दाखिल किए
Tue, 07 May 2024 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 10:16 AM IST
सार
14 मई तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 15 मई को आवेदनों की होगी छंटनी। एक जून को मतदान होगा। प्रदेश भर में 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर आखिरी चरण में मतदान होगा। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू गई है। लोकसभा 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के पहले दिन पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से एक-एक नामांकन-पत्र भरा गया है। सबसे अधिक पांच नामांकन-पत्र फिरोजपुर से भरे गए हैं। यहां 2 उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं, जबकि पटियाला से तीन नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर से एक स्वतंत्र उम्मीदवार तरसेम मसीह द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं अमृतसर से कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से दसविंदर कौर, खडूर साहिब से आस पंजाब पार्टी के चेन सिंह, होशियारपुर से एक आजाद उम्मीदवार मोहित कुमार, आनंदपुर साहिब से पंजाब नेशनल पार्टी के दर्शन सिंह, फरीदकोट से आजाद प्रत्याशी बहादुर सिंह और संगरूर से पंजाब नेशनल पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण देव ने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह पटियाला से 2 आजाद उम्मीदवारों जगदीश कुमार व डिंपल और एक भारतीय जवान किसान पार्टी के उम्मीदवार देविंदर राजपूत ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है। फिरोजपुर से 2 उम्मीदवारों ने दो-दो नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें आजाद उम्मीदवार मनप्रीत कौर और अंग्रेज सिंह शामिल है। इसी तरह आजाद उम्मीदवार अरविंदर सिंह ने भी अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया है।
14 मई तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 15 मई को आवेदनों की होगी छंटनी। एक जून को मतदान होगा। प्रदेश भर में 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब की 13 सीटों के लिए जनरल और पुलिस ऑब्जर्वरों की नियुक्ति कर दी है। यह सभी अधिकारी 14 मई से अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।