फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nodal police officer appointed to protect trucks carrying oxygen from Baddi to Chandigarh

बद्दी से चंडीगढ़ ऑक्सीजन लाने वाले ट्रकों की सुरक्षा के लिए नोडल पुलिस ऑफिसर नियुक्त

Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nodal police officer appointed to protect trucks carrying oxygen from Baddi to Chandigarh
चंडीगढ़। बद्दी के बरोटीवाला स्थित प्लांट से ऑक्सीजन के ट्रक अब पुलिस की सुरक्षा में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके लिए यूटी प्रशासन ने डीएसपी दलीप रतन को नोडल पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया है। साथ ही इंस्पेक्टर दलबीर सिंह इस काम में उनकी सहायता करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति को देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहद आवश्यक हो गई है। इसलिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहे यशपाल गर्ग ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को इस बारे में सुझाव दिया था। प्रशासक के निर्देशों के बाद ही इन पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस की गाड़ी मेडिकल ऑक्सीजन लेने जा रहे और लेकर आ रहे ट्रक को एस्कॉर्ट करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे ऑक्सीजन अब जल्द शहर पहुंचेगी और किसी भी अप्रिय घटना को भी रोका जा सकेगा। गौरतलब है कि बद्दी के बरोटीवाला के प्लांट से चंडीगढ़ को रोजाना 20 एमटी मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। ये कोटा केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए तय किया है। यह ऑक्सीजन बड़े टैंकरों में ट्रकों द्वारा लाई जाती हैं, जिन्हें अब चंडीगढ़ पुलिस एस्कॉर्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed