फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Water Crisis in Chandigarh due to Mohali Water, Kajauli Water Works

इस साल नहीं होगा संकट, चंडीगढ़ आएगा मोहाली के हिस्से का पानी, खत्म हो जाएगी परेशानी

Tue, 09 Apr 2019 02:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Apr 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
No Water Crisis in Chandigarh due to Mohali Water, Kajauli Water Works
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में इस साल गरमी के मौसम में पानी की किल्लत नहीं होगी। यही नहीं, मोहाली को मिलने वाला पानी भी चंडीगढ़ को ही मिलेगा। क्योंकि मोहाली ने अभी तक अपने हिस्से का पानी लेने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। ऐसे में चंडीगढ़ को फिलहाल 34 एमजीडी पानी मिलेगा। नियम के अनुसार दो फेज में चंडीगढ़ के पानी का हिस्सा 29 एमजीडी का है। बीते सोमवार 1 अप्रैल को पुराने इनटेक से नए इनटेक चैंबर के जोड़े जाने के बाद गमाडा ने ट्रायल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कजौली वाटर वर्क्स में लगे सभी मोटरों की जांच की जा रही है। पाइप लाइन को चेक किया जा रहा है। कजौली से जंडपुर और जंडपुर से चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स में पानी आएगा। इसकी तैयारियों हो चुकी हैं। कजौली से चंडीगढ़ की दूरी 26 किलोमीटर है, जबकि जंडपुर से सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स की दूरी छह किलोमीटर है। कजौली से लेकर जंडपुर तक गमाडा ने पाइप लाइन बिछाई है। जबकि जंडपुर से लेकर सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स तक चंडीगढ़ नगर निगम ने पाइप लाइन डाली है।
विज्ञापन


पंप हाउस, पाइप लाइन, जंडपुर में जमीन खरीदने और पाइपलाइन बिछाने पर 200 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। जंडपुर में चार एमजीडी क्षमता का टैंक बनाया गया है। सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स में दो-दो एमजीडी क्षमता की दो अंडरग्राउंड टैंक बनाया गया है। इन अंडरग्राउंड टैंक में ट्रीटेड वाटर स्टोर किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर छह एमजीडी क्षमता वाले एक ओपन टैंक का भी निर्माण किया गया। इस टैंक में रॉ वाटर स्टोर किया जाएगा। एक फेज में 20 एमजीडी पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की मांग होगी पूरी...

चंडीगढ़ के लिए अभी कुल 85 एमजीडी जलापूर्ति हो रही है। इसमें कजौली से 58 एमजीडी पानी आ रहा है। साथ ही करीब ढाई सौ ट्यूबवेल से 27 एमजीडी जलापूर्ति होती है। गरमी में मांग 110 से लेकर 115 एमजीडी तक मांग होती है। ऐसे में 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी आने से चंडीगढ़ में पानी का संकट खत्म हो जाएगा। 29 एमजीडी के अलावा मोहाली के हिस्से का भी पांच एमजीडी पानी भी अभी चंडीगढ़ में आएगा।

बढ़ जाएगा बिजली का खर्च...
अभी कजौली से चंडीगढ़ तक पानी लाने में प्रत्येक महीना करीब ढाई से पौने तीन करोड़ रुपये बिजली का खर्च आता है। अब इसमें करीब एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी और हो जाएगी। जब पांच और छह फेज के लिए पानी को पंप किया जाएगा। क्योंकि कजौली से चंडीगढ़ करीब सौ मीटर ऊंचाई पर है।

सभी जरूरी काम हो रहे हैं। गमाडा ने ट्रायल शुरू कर दिया है। ट्रायल में कुछ दिन लगेगा। ट्रायल के दौरान कहीं लीकेज या अन्य जो भी कमियां होंगी उसे दुरुस्त किया जाएगा। गमाडा की ओर से ओके रिपोर्ट होने पर कजौली से सेक्टर 39 के वाटर वर्क्स में पानी आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी। मोहाली ने पानी लेने के लिए अपना व्यवस्था नहीं कर पाया है इसलिए चंडीगढ़ में ही मोहाली के हिस्से का पानी भी आएगा।
- मनोज बंसल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed