फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Voting by PGI Contract Workers

पीजीआई कांट्रैक्ट वर्कर नहीं डाल पाए वोट

Fri, 11 Apr 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Apr 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
No Voting by PGI Contract Workers
पीजीआई के लगभग आधे कांट्रैक्ट वर्कर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। यूनियन के प्रधान संजीव कुमार व प्रेस सचिव पीएस बदन ने बताया कि हफ्ता भर पहले वर्करों ने ठेकेदार को लेटर देकर वोटिंग के दिन छुट्टी देने की मांग की थी।
विज्ञापन


वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को ठेकेदार ने वर्करों को छुट्टी देने से मना कर दिया। ठेकेदार के मुताबिक यदि पीजीआई की तरफ से आदेश आता है तो वे छुट्टी दें देगे। इस मुद्दे पर वर्करों ने पीजीआई के अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आदेश ठेकेदार ही देगा। पीजीआई का इससे कोई भी लेना-देना नहीं है। वहां से भी हताश होकर वर्कर वापस लौट आए। उसके बाद यूनियन ने वोट नहीं डालने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि यदि वे वोट डालने जाते तो ठेकेदार उनकी सैलरी काट लेता। इस कारण लगभग एक हजार कर्मी वोट नहीं डाल पाए। जो लोग वोट देने के लिए छुट्टी पर थे, उनकी हाजिरी रजिस्टर में एबसेंट लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed